IND vs SL: रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मैच से पहले ले सकते हैं बहुत बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को कर सकते हैं प्लेइंग इलेवन से बाहर

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने मोहाली टेस्ट मैच में पारी और 222 रनों से जीत दर्ज की है. अब टीम सीरीज का दूसरा मैच बैंगलोर के मैदान पर पिंक बॉल टेस्ट (PINK BALL TEST) होगा. जहाँ पर भारतीय टीम जीत के बाद भी अपनी टीम में बड़ा बदलाव कर सकती है. कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) इस मैच में बहुत बड़ा फैसला ले सकते हैं. वो प्लेइंग इलेवन से इस अहम खिलाड़ी को बाहर कर सकते हैं.
रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मैच से पहले लेंगे बहुत बड़ा फैसला

मोहाली टेस्ट मैच में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने बहुत शानदार प्रदर्शन करके खुद तो साबित किया था. जहाँ पर हर विभाग में ही टीम ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 8 विकेट गंवा कर 574 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है. वहीं श्रीलंका की टीम पहली पारी में 174 तो वहीं दूसरी पारी में 178 रन ही बनाए. जिसके कारण ही उनकी टीम को पारी और 222 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
जहाँ पर जिस भी खिलाड़ी को मौका मिला, उसने इसका जमकर फायदा उठाया. लेकिन एक खिलाड़ी फेल हुआ और वो जंयत यादव (JAYANT YADAV) रहे. जो बल्ले से मात्र 2 रन बना सके, वहीं गेंद से एक भी विकेट नहीं हासिल कर सके. जिसके कारण रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) बड़ा फैसला लेकर उन्हें टीम से बाहर कर सकते हैं.
जंयत यादव की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगी जगह

भारतीय टीम ने अगर जंयत यादव (JAYANT YADAV) को बाहर किया तो उनकी जगह लेने के लिए मोहम्मद सिराज तैयार नजर आ रहे हैं. पिंक बॉल टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजो को मदद मिलती रही है. जिसके कारण ही कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) 2 स्पिनर और 3 तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं. जिसमें जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ सिराज की जोड़ी श्रीलंका को बड़ी मुसीबत में डाल सकती है. वहीं स्पिन गेंदबाजी में तो रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) और रविचंद्रन अश्विन का जलवा एक बार फिर से देखने को मिलेगा.
Tags: जंयत यादव, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद सिराज, रोहित शर्मा,