मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज

आज त्रिरूवंतपुरम के ग्रीनफिल्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच ODI सीरीज का आखिरी मुकाबला हुआ. जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसके बाद दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के धमाकेदार शतक के दमपर टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 390 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा श्रीलंका नहीं कर सकी और 317 रनों से मैच हार गई. सोशल मीडिया पर मोहम्मद सिराज का जलवा देखने को मिला.

मोहम्मद सिराज का दिखा सोशल मीडिया पर जलवा

विराट कोहली के नाबाद 166 रनों के बाद जब भारतीय टीम गेंदबाजी करने उतरी तो मोहम्मद सिराज ने कमाल कर दिया. 4 विकेट हासिल करके पॉवरप्ले में ही सिराज ने मैच भारतीय टीम के नाम कर दिया. इस गेंदबाज ने अकेले दमपर श्रीलंका के बल्लेबाजों को पानी पिला दिया. मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिला. जिसके कारण ही भारत ने मैच को 317 रनों से जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है. सोशल मीडिया पर आज सिराज और किंग विराट कोहली का जलवा देखने को मिल रहा है. फैंस इस खिलाड़ी को जमकर प्यार दे रहे हैं.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/preethipowerduo/status/1614613906336657409?s=20&t=8qB4Yl7vKMWi6NksYggeAg

https://twitter.com/reditzgaming/status/1614606591063658498?s=20&t=8qB4Yl7vKMWi6NksYggeAg