जसप्रीत बुमराह

पिंक बॉल टेस्ट (PINK BALL TEST) मैच के पहले दो दिन भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने आसानी से अपने नाम किया था. तीसरे दिन श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने (DIMUTH KARUNARATNE) ने जूझारूपन जरूर दिखाया, लेकिन उसके बाद भी वो अपनी टीम को हार का सामना करना पड़ा. मैच में 238 रनों से जीत दर्ज करके भारत ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया. सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) का जलवा देखने को मिला.

जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन को फैंस ने कहा महानतम गेंदबाज

बैंगलोर टेस्ट के तीसरे दिन जब श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो खेल बेहद मुश्किल नजर आ रहा था. श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूनारत्ने (DIMUTH KARUNATRATNE) ने 107 रनों की पारी खेलकर जूझारूपन जरूर दिखाया. लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम को मैच में 238 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. जिसके साथ ही भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है.

भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने 3 विकेट तो वहीं रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) ने 4 विकेट अपने नाम किया. जिसके साथ ही अश्विन ने 440 विकेट लेकर डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर फैंस ने अश्विन और बुमराह को महानतम गेंदबाजो की लिस्ट में शामिल कर दिया है.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/zorawarrr/status/1503346325903101953?s=20&t=AuaGgm4zLmLUamX5VOiS8g

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *