IND vs SL: टी20 सीरीज से पहले बदली भारतीय टीम की जर्सी, जानिए कैसा है कलर और क्या होगा नई जर्सी में खास

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है है जिसका आगाज आज से यानी 3 जनवरी से हो रहा है. आज इस सीरीज का पहला मैच है जो की मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इस सीरीज में भारतीय टीम की कामना हार्दिक पांड्या के हाथों में हैं वहीं टीम की स्क्वाड में सीनियर खिलाड़ियों की जगह युवाओं को मौका दिया गया है.
वहीं अब सीरीज के पहले मैच से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक भारतीय टीम की जर्सी में कुछ बदलाव किए गए हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
कैसी है नई जर्सी?
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली इस टी20 सीरीज से पहले खबरें हैं की भारतीय टीम की जर्सी में बदलाव किए गए हैं. बदलाव की बात करें तो भारतीय टीम की नई जर्सी में अब एमपीएल का लोगो और देखने को नहीं मिलेगा. टीम की जर्सी का टाइटल पहले टाइटल स्पॉन्सर एमपीएल हुआ करता था लेकिन अब टाइटल स्पॉन्सर किलर ब्रांड हो गया है.
किलर ब्रांड के इस लोगो वाली जर्सी की झलक हमें भारतीय सोनी गेंदबाज युजवेंद्र चहल के इंस्टाग्राम हैंडल पर देखने मिली है. युजवेंद्र चहल में इसकी तस्वीर शेयर की है.
IND vs SL: टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20– 3 जनवरी, मुंबई.
दुसरा टी20– 5 जनवरी, पुणे.
तीसरा टी20– 7 जनवरी, राजकोट.
आपको बता दें भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की इस टी20 सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है. ये सीरीज भी भारत में ही खेली जाएगी. चलिए नजर डालते हैं वनडे सीरीज के शेड्यूल पर.
IND vs SL: वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहले मैच– 10 जनवरी, गुवाहाटी.
दुसरा मैच– 12 जनवरी, कोलकाता.
तीसरा मैच– 15 जनवरी, तिरुवनंतपुरम
IND vs SL: टी20 सीरीज भारतीय स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार.
Tags: IND vs SL, हार्दिक पांड्या,