IND vs SL: श्रीलंका का विजयरथ रोक फाइनल की ओर कदम बढ़ाने रोहित शर्मा खेलते नज़र आएंगे हर बड़ा दांव, जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11

By Twinkle Chaturvedi On September 5th, 2022
IND vs SL: श्रीलंका का विजयरथ रोक फाइनल की ओर कदम बढ़ाने रोहित शर्मा खेलते नज़र आएंगे हर बड़ा दांव, जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्माः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का सुपर-4 स्टेज शुरू हो चुका हैं। अब हमें दो बेहतरीन धमाकेदार मुकाबले टीमों के बीच देखने को मिले हैं। अब सुपर-4 राऊंड का तीसरा मुकाबला भारत (INDIA) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच 6 सिंतबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अपना पिछला मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) से 5 विकटों से हारा था।

भारत ने इस मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी शानदार दिखाई लेकिन टीम की गेंदबाजी क्रम द्वारा वह इंटेट देखने को नहीं मिला। भारतीय टीम को अब यहां से अपने दोनों मुकाबलों को जीतने की जरूरत हैं। क्योंकि इससे ही टीम फाइनल की ओर प्रवेश कर पाएगी। श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 क्या रहेगी, आइए आपको बताते हैं-

श्रीलंका के खिलाफ भारत का टॉप ऑर्डर

 

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने एशिया कप 2022 के ग्रुप स्टेज के दोनों मुकाबले जीतकर सुपर-4 में शानदार जगह बनाई थी। लेकिन सुपर-4 के पहले मुकाबले में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा के लिए बचे दोनों मुकाबले जीतने काफी ज्यादा अहम हैं। श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और केएल राहुल ही भारत के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।

केएल राहुल (KL RAHUL) की धीमी बल्लेबाजी कुछ समय से चर्चा का विषय थी। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल और रोहित शर्मा ताबड़तोड़ ओपनिंग करते हुए नजर आए थे। रोहित ने 28 और केएल ने भी 28 रनों की जबरदस्त पारी खेली।

मैदान भी वहीं रहेगा तो भारत की ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव संभव नहीं हैं। नंबर-3 पर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) अपना कोहराम मचाते हुए वपास से नजर आएंगे। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। अब फैंस के बीच उनकी और शानदार पारियां देखने की भूख बढ़ गई हैं।

सूर्या संभालेंगे मिडिल तो हार्दिक के कंधे रहेगी फिनिशिंग

नंबर-4 पर सूर्याकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) फिर अपना कहर बरपाते नजर आएंगे। सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 13 रन की पारी खेली थी लेकिन वह पारी भी शानदार ही नजर आई थी। श्रीलंका के खिलाफ उनके ऊपर मिडिल ऑर्डर को संभाले की जिम्मेदारी रहेगी।  नंबर-5 पर दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) नजर आएंगे। दीपक भी पिछले मैच में अच्छी पारी खेलते हुए नजर आए थे।

नंबर-6 पर दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) नजर आएंगे। नंबर-7 पर हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) नजर आ सकते हैं। हार्दिक का पिछला मुकाबला शानदार बिल्कुल भी नहीं रहा था। लेकिन हार्दिक भी वापसी करने में सबको पीछे छोड़ते हैं, ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़े मैच विनर बनकर हार्दिक उभरते हुए नजर आएंगे।

अश्विन की प्लेइंग 11 में होगी वापसी

भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ अपने गेंदाबाजी को मजबूत रखने की जरूरत हैं, क्योंकि श्रीलंकाई बल्लेबाज इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। इस बार भारतीय टीम 3 तेज गेंदबाजों के साथ नजर आएगी, जिसमें हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार (BHUVNESHWAR KUMAR) और अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) शामिल हैं।

स्पिन गेंदबाजी में रोहित शर्मा दिग्गज रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) की वापसी कराते नजर आ सकते हैं। अश्विन को युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) की जगह टीम में जगह मिल सकती हैं। चहल पिछले मुकाबले में काफी ज्यादा रन खर्च करते हुए नजर आए थे। अब समय हैं कि भारतीय मैनेजमेंट अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ी पर भरोसा जताए।

रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI)  और दीपक हुड्डा टीम में अन्य स्पिन गेंदबाज के रूप में मौजूद रहेंगे। रवि बिश्नोई का पिछला मैच पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गया था। दीपक ने पिछले मैच में गेंदबाजी तो नहीं की थी। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ उन्हें भी विकल्प के रूप में शामिल कर सकते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।

Tags: एशिया कप 2022, भारत बनाम श्रीलंका, भारतीय क्रिकेट टीम, रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा,
Exit mobile version