IND vs SL: भारत की ओपनिंग जोड़ी श्रीलंका के लिए बनेगी काल, गेंदबाजों की सुताई कर चुटकियों में करेंगे काम-तमाम

रोहित शर्माः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का सुपर-4 स्टेज शुरू हो चुका हैं। अब हमें दो बेहरतरीन धमाकेदार मुकाबले टीमों के बीच देखने को मिले हैं। अब सुपर-4 राऊंड का तीसरा मुकाबला भारत (INDIA) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच 6 सिंतबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अपना पिछला मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) से 5 विकटों से हारा था।
भारत ने इस मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी शानदार दिखाई लेकिन टीम की गेंदबाजी क्रम द्वारा वह इंटेट देखने को नहीं मिला। भारतीय टीम को अब यहां से अपने दोनों मुकाबलों को जीतने की जरूरत हैं। क्योंकि इससे ही टीम फाइनल की ओर प्रवेश कर पाएगी। श्रीलंका के खिलाफ भारत की ओपनिंग जोड़ी क्या रहेगी आइए आपको बताते हैं-
श्रीलंका के खिलाफ भारत की ओपनिंग जोड़ी

एशिया कप के ग्रुप स्टेज के दोनों मुकाबलों में भारत की ओपनिंग जोड़ी द्वारा उतना शानदार प्रदर्शन और साझेदारी हमें देखने को नहीं मिल रही थी। कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल जल्दी ही अपना विकेट खोते हुए नजर आते थे। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में भारत की ओपनिंग जोड़ी द्वारा शानदार साझेदारी देखने को मिली थी।
पावरप्ले में दोनों ही बल्लेबाज चौके और छक्कों की बारिश करते नजर आए थे। केएल राहुल (KL RAHUL) की धीमी बल्लेबाजी कुछ समय से चर्चा का विषय थी। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल और रोहित शर्मा ताबड़तोड़ ओपनिंग करते हुए नजर आए थे। रोहित ने 28 और केएल ने भी 28 रनों की जबरदस्त पारी खेली।
दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई थी। मैदान भी वहीं रहेगा तो भारत की ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव संभव नहीं हैं। श्रीलंका के खिलाफ भारत की यहीं ओपनिंग जोड़ी विरोधी गेंदबाजों के काम-तमाम करती नजर आएगी। दोनों बल्लेबाजों के ऊपर क्रिज पर टिककर भारत को अच्छी शुरूआत दिलाने का बड़ा लक्ष्य होगा।
श्रीलंका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।
Tags: एशिया कप 2022, केएल राहुल, भारत बनाम श्रीलंका, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,