IND vs SL: दीपक हुड्डा के विकेट पर जश्न में डूबी लंकाई टीम में छाया मातम का माहौल, देखें फुल ऑन ड्रामे का VIDEO
IND vs SL: दीपक हुड्डा के विकेट पर जश्न में डूबी लंकाई टीम में छाया मातम का माहोल, देखें फुल ऑन ड्रामे का VIDEO

एशिया कप 2022 (Asia Cup) के सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ (IND vs SL) भारतीय मिडिल आर्डर के बल्लेबाज़ों का फ्लॉप शो नज़र आया। ऑलराउंडर के तौर पर टीम इंडिया (Team India) में शामिल किये गए दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने भी सिर्फ 3 रन बनाये। लेकिन दीपक हुड्डा की पारी के दौरान एक ऐसी भी घटना घटी जब अंपायर के फैसले ने लंकाई टीम का दिल तोड़ दिया जिससे जश्न के रंग में डूबी लंकाई टीम में मातम छा गया।

जश्न में डूबी लंकाई टीम में छा गया मातम का माहौल

दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में दीपक हुड्डा (Deepak Hooda)की पारी शुरु होते ही ख़त्म हो चुकी थी। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने दीपक हुड्डा को पहली गेंद पर ही फील्डर के हाथो कैच आउट कर दिया। दीपक इस मैच में जीरो पर आउट हो चुके थे। लेकिन बाद में अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया। जिससे जश्न में डूबी लंकाई टीम में मातम का माहोल छा गया।

यहाँ देखें वीडियो

ऐसा रहा मैच का हाल

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच आज यानी मंगलवार 6 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में सुपर 4 का तीसरा मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया (Team India) के लिए इस करो या मरो मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुक्सान पर 173 रन बनाये। जिसके जवाब श्रीलंका की टीम ने ओवर में रन बना कर मैच जीत लिया। इसी के साथ इस एशिया कप 2022 (Asia Cup) में टीम इंडिया का सफर अब लगभग समाप्त हो गया। और इस मैच को जीत कर श्रीलंका अब सीधा फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन चुकी है।