एशिया कप 2022 (Asia Cup) के सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को आखिरी ओवर में हरा दिया। श्रीलंका के कप्तान ने दसुन शनाका (Dasun Shanaka) ने भारतीय टीम (Indian Team) को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारतीय टीम ने 174 का बड़ा स्कोर भी बनाया लेकिन शानदार शुरुआत और मिडिल आर्डर की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के चलते श्रीलंका ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ श्रीलंका की फाइनल में जगह लगभग पक्की हो गयी है। जीत के बाद कप्तान दसुन शनाका ने अपनी जीत के श्रेय बल्लेबाजों को देते हुए टीम की काफी तारीफ की।
जीत के बाद श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका का बयान
भारतीय टीम के खिलाफ मिली इस शानदार जीत पर श्रीलंकाई कप्तान शनाका (Dasun Shanaka) काफी उत्साहित और खुश आये। उन्होंने जीत का श्रेय बल्लेबाजों को देते हुए कहा,
“टीम का माहौल जीत में काफी अहम साबित हुआ। पिछली जीत से हमारा आत्म विश्वास काफी बढ़ा है। बल्लेबाजों ने हमारे लिए मैच जीता। गेंदबाजों ने भी काफी मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया। दिलशान और थीक्षाना ने अच्छी गेंदबाज़ी की। भारतीय बल्लेबाजी ने भी अच्छा खेला लेकिन हम उनको 173 पर रोकने में कामयाब रहे।”
इन दो खिलाड़ियों को दिया श्रेय
भारतीय टीम के मिडिल आर्डर को बिखेरने वाले चमिका और सलामी बल्लेबाजों के बारे में बात करते हुए श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि,
“पहले खेल के बाद हमने अच्छी मंत्रणा की थी। हम जानते थे हम इस टूर्नामेंट में क्या कर सकते है। पथुम और मेंडिस ने जीत की राह बनाई और राजपक्षे ने काम खत्म किया। टीम संतुलन के चलते चमिका ने भी अपने पुरे ओवर फेंके और इसी वजह से मुझे अपने सारे ओवर नहीं फेंकने पड़े। मुझे सिर्फ टीम की जरूरत के हिसाब से फैसले लेने की जरूरत होती है।”
ऐसा रहा मैच का हाल
भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच आज यानी मंगलवार 6 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में सुपर 4 का तीसरा मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया (Team India) के लिए इस करो या मरो मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुक्सान पर 173 रन बनाये। जिसके जवाब श्रीलंका की टीम ने ओवर में रन बना कर मैच जीत लिया। इसी के साथ इस एशिया कप 2022 (Asia Cup) में टीम इंडिया का सफर अब लगभग समाप्त हो गया। और इस मैच को जीत कर श्रीलंका अब सीधा फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन चुकी है।
