IND vs SL: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पहला T20 कल, जानिए, कब, कहां और कैसे देखें FREE में LIVE मैच

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज का आगाज कल से यानी 3 जनवरी से होना है. सीरीज का कल पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका दोनो की स्क्वाड मुंबई में अपनी अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं.
कहा देखें पूरा मैच ?
3 जनवरी से शुरू होने वाली भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच की टी20 सीरीज के टेलीकास्ट की बात करें तो टीवी पर इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स 1 पर इंग्लिश में और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी में देखा जा सकता है. इसी के साथ तमिल और तेलुगु में देखने के लिए आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग अलग चैनल पर देख सकते हैं.
वहीं इसके साथ ही आप मैच दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं. अब बात करें ओटीटी प्लेटफॉर्म की तो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है. हॉटस्टार पर मैच सभी भाषाओं में उपलब्ध रहेगा. आपको बता दें मैच भारतीय समयानुसार मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा.
युवाओं के पास सुनहरा अवसर
भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच कल से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में भारतीय स्क्वाड में युवाओं को मौका दिया गया है. इस सीरीज में कुछ युवा ऐसा हैं जिनको डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. ऐसे में इन खिलाड़ियों को पास शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का अच्छा मौका है.
IND vs SL: पहले टी20 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत की संभावित इलेवन : ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक.
श्रीलंका की संभावित इलेवन : पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, लाहिरू कुमारा और दिलशान मदुशंका.
Tags: IND vs SL,