IND vs SL: टॉस हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा इस वजह से हो गए खुश, बता दिया विश्व कप 2023 का सारा प्लान

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच आज से यानी 10 जनवरी से वनडे सीरीज का आगाज हुआ है. आज इस सीरीज का पहला मुकाबला है जो की गुवाहाटी में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू हुआ है. दोनो टीमों के बीच के इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस में बाज़ी मारी और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. आज के इस मुकाबले के साथ ही भारतीय टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा वापसी करते नजर आए.
उनके साथ ही भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली और दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल भी इस मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं. हाल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज को हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अपने नाम किया है. हार्दिक पांड्या को अब इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है.
टॉस के बाद रोहित शर्मा का बयान
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज पहला मैच है जिसमें श्रीलंका ने बाज़ी मारते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. वहीं टॉस के बाद बात करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा,
“हम पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं. हम भी गेंदबाजी करना पसंद करते, यह अच्छी चुनौती है. मैदान कल ओस से भर गया था. ऐसा समय आएगा जब हमें ओस के नीचे गेंदबाजी करनी होगी, हमें इसके लिए तैयार रहना होगा क्योंकि विश्व कप नजदीक है.
यह मूल बातें सही करने के बारे में है, समय-समय पर चीजों को अलग तरीके से करना महत्वपूर्ण है. हमें सही दिशा में आगे बढ़ते रहने की जरूरत है. पिछली बार यहां एकदिवसीय मैच खेलना अच्छा रहा था, उम्मीद है कि आज हमारे पास एक और यादगार मैच होगा.”
कहा देखा जा सकता है मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा वनडे मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. वहीं बात करें ओटीटी प्लेटफॉर्म की तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है. वहीं दोरदर्शन स्पोर्ट्स पर इस मैच को फ्री में देखा जा सकता है. वहीं बात करें श्रीलंका की तो डायलॉग टीवी और पिओ टीवी पर मैच श्रीलंका में देखा जा सकता है.
IND vs SL : पहले वनडे की प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज.
श्रीलंका की टीम – दसुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, महेश थिक्षणा, चमक करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन रजीथा.
Tags: IND vs SL, रोहित शर्मा,