IND vs SA: साउथ अफ्रीका के कप्तान ने टॉस में दी जानकारी, टीम में इस खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

भारत और साउथ अफ्रीका ( IND vs SA First T20) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर कप्तान टेम्बा बावूमा (Temba Bavuma) ने पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। इसी दौरान टेम्बा ने एक बड़ी अपडेट भी दी जो अफ्रीकी टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। टीम के सलामी बल्लेबाज एडन मार्क्रम (Aiden Markram Corona Positive) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए पहले मैच से उन्हें बाहर होना पड़ा है।
साउथ अफ्रीका के कप्तान ने खुद की खबर की पुष्टि

दरअसल टॉस के दौरान ही अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) ने खुद स्पष्ट किया था कि टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज बल्लेबाज एडन मार्क्रम (Aiden Markram) कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं और वह पहले मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह ट्रिस्टन स्टब्स टीम के लिए डेब्यू करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने टॉस के दौरान कहा,
“हमने यहां कुछ दिन पहले एक अभ्यास मैच खेला था, ताकि विकेट बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो। शुरुआत में यह थोड़ा धीमा और रुका हुआ था, उम्मीद है कि हम इसका फायदा उठा सकते हैं। और उन्हें एक अच्छे स्कोर तक सीमित कर सकते हैं और इसका पीछा करें। एडेन चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे क्योंकि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है, स्टब्स उनकी जगह आए और यह उनके लिए एक शुरुआत है।”
मार्क्रम की गैरमौजूदगी में हो सकती है अफ्रीका को परेशानी

बता दें कि आज के मैच में एडन मार्क्रम (Aiden Markram) साउथ अफ्रीका के लिए ओपनिंग के तौर पर उतरने वाले थे। लेकिन, अब जब उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है तो उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। मार्क्रम को भारत की पिचों पर खेलने का अनुभव है। हाल ही में उन्होंने आईपीएल में एसआरएच के लिए खेलते हुए जमकर रन बटोरे थे। ऐसे में साउथ अफ्रीका के लिए उनकी गैरमौजूदगी में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
Tags: IND vs SA, एडन मार्क्रम, कोरोना पॉजिटिव, साउथ अफ्रीका,