IND vs SA: भारत को हारने के लिए कप्तान तेम्बा बावुमा ने छुपा रखा था अपना ये विस्फोटक खिलाड़ी, जीत के बाद किया खुलासा

By Akash Ranjan On June 13th, 2022
IND vs SA: भारत को हारने के लिए कप्तान तेम्बा बावुमा ने छुपा रखा था अपना ये विस्फोटक खिलाड़ी, जीत के बाद किया खुलासा

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मैच (India vs South Africa) कटक के बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium Cuttack) में खेला गया। टीम इंडिया पहला मैच हारकर सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है। दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खो कर 148 रन बनाए थे।

ज़वाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 19 वें ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बना कर इस सीरीज की लगातार दूसरी जीत दर्ज़ की। मैच के नतीजे के बाद तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक जड़कर SA को दिलाई जीत

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की आग उगलती गेंदों के सामने साउथ अफ्रीका के 3 बल्लेबाज पहले 5 ओवर के भीतर ही आउट हो गए थे। लेकिन इसी बीच सलामी बल्लेबाज के रूप में आए कप्तान तेम्बा बवूमा (Temba Bavuma) (35) ने एक छोर को संभालते हुए रन बनाना जारी रखा। जिसके बाद उनको हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) का भी साथ मिला। जिन्होंने अपने आगमन के साथ ही पूरे मैच की रूप रेखा को पलट कर रख दिया।

तेम्बा बावुमा और हेनरिक क्लासेन ने चौथे विकेट के लिए साथ मिलकर 41 गेंदों में 64 रनों की साझेदारी की और मैच को भारत से दूर ले गई। हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन बनाये, अंत में साउथ अफ्रीका के खेमे के सबसे बड़े मैच विनर डेविड मिलर (David Miller) (18) ने आकर मैच को अपनी टीम के लिए जीत लिया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने 5 मैचों की IND vs SA सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

तेम्बा बावुमा ने जीत के बाद बताया अपना एक्शन प्लान

दरअसल, भारत के खिलाफ (IND vs SA) लगातार दूसरी जीत के बाद तेम्बा बावुमा ने कहा कि इस लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल था। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी की तारीफ की। उन्होंने (Temba Bavuma Interview) कहा कि,

“ इस लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल था। भुवी ने अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने गेंद को आगे बढ़ाया। हमें वास्तव में इस मुकाबले को तक गहराई तक ले जाने के लिए किसी की जरूरत थी। इसलिए मैंने अपना गेम खेला। मैं खेल में यही भूमिका निभाता हूं। मैं इस खेल से एक सीख ले सकता हूं, अगले गेम में बेहतर कोशिश करूंगा।”

उन्होंने आगे कहा,

“हमें पता था कि यह आसान लक्ष्य नहीं होगा, लेकिन हम आश्वस्त थे। हमें पता था कि हमें अपनी योजनाओं पर अमल करना है। हम उसे (मिलर) 5 या 6 पर इस्तेमाल कर सकते हैं। क्लासेन वह है जो एक-दो गेंदों में बड़े शॉट खेल सकता है। वह (क्लासेन) हमारी बल्लेबाजी का मजबूत स्तम्भ है। आपकी भूमिका जो भी हो, आपको जितना हो सके उतना अच्छे से निभाना होगा।”

Tags: IND vs SA, तेम्बा बावुमा, हेनरिक क्लासेन,
Exit mobile version