भारत के इन 3 खिलाड़ियों के साथ किया जा रहा सौतेला व्यवहार, शानदार प्रदर्शन के बाद भी चयनकर्ता बार बार कर रहे है नज़रअंदाज़

By Akash Ranjan On June 5th, 2022
भारत के इन 3 खिलाड़ियों के साथ किया जा रहा सौतेला व्यवहार, शानदार प्रदर्शन के बाद भी चयनकर्ता बार बार कर रहे है नज़रअंदाज़

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज 9 जून से खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मैच दिल्ली (DELHI) के अरूण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जाने वाला है। बीसीसीआई (BCCI) ने टीम इंडिया की घोषणा पहले ही कर दी है। कई युवा खिलाड़ियों को उनके आईपीएल 2022 (IPL) के प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

वहीं, कई पुराने खिलाड़ियों जैसे हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) और दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK) को भी एक बार फिर टीम में शामिल किया गया है। इस लेख में हम जानेंगे ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में, जिन्हें टीम इंडिया में किया जाना चाहिए था शामिल, लेकिन चयनकर्ताओं ने कर दिया नज़रअंदाज़।

1. संजू सैमसन (SANJU SAMSON)

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की कप्तानी करने वाले विकेटकीपर और बल्लेबाज़ संजू सैमसन (SANJU SAMSON) को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है। इस आईपीएल (IPL 2022) में संजू की टीम फाइनल (FINAL) तक पहुंची थी, लेकिन उनकी टीम फाइनल मैच में जीत दर्ज करने में नाकाम रही। संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने आईपीएल के इस सीजन (IPL 2022) 16 मैचों में 444 रन बनाए थे। अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पायी।

2. टी नटराजन (T. NATARAJAN)

इस आईपीएल अपनी यॉर्कर्स को लेकर चर्चाओं में रहे भारत के टी नजराजन (T. NATRAJAN) को इंडिया टीम (TEAM INDIA) में शामिल नहीं किया गया है। भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने टी नटराजन (T. NATRAJAN) को नज़रअंदाज़ कर दिया है। इस आईपीएल (IPL 2022) उन्होंने 11 मैचों में 18 विकेट अपने नाम किए जबकि इकॉनमी में वो महंगे साबित हुए। उन्होंने 9.44 की इकॉनमी से रन लुटाए।

3. राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI)

इस यंग भारत के खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा, ये तो लगभग पक्का हो गया था। लेकिन टीम चयनकर्ताओं की कमेटी उन पर खास ध्यान नहीं दिया। सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERES HYDERABAD) की तरफ से खेलने वाले राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) ने इस सीजन 14 मैचों में ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 413 रन बनाए। उन्होंने सीजन में 3 अर्द्धशतक भी लगाए। इतने अच्छे परफॉर्मेंस के बाद भी चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल करना ठीक नहीं समझा।

Tags: IND vs SA, टी नटराजन, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन,
Exit mobile version