IND vs SA: टीम इंडिया में इस घातक खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री, साउथ अफ्रीका के ख़िलाफ़ दूसरे टी20 मैच में मिलेगा मौका

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला गया। जिसमे टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 211 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लेकिन विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अब दूसरा टी-20 मुकाबला 12 जून को कटक में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों पर अब तलवार लटक गई है। कुछ खिलाड़ियों को अगले मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकता है। आइए आपको इसी खिलाड़ी के बारे में बताते हैं।
ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने बहुत ही खराब गेंदबाजी की। वह बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए। उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में 43 रन दिए और सिर्फ 1 विकेट हासिल कर सके। डेथ ओवर्स में हर्षल पटेल बिल्कुल विफल साबित हुए। ऐसे में उन्हें अगले मैच से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उमरान मलिक (Umran Malik) को मौका मिल सकता है।
उमरान को मिल सकता है मौका
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उमरान मलिक (Umran Malik) को मौका मिल सकता है। उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में अपने खेल से सभी का दिल जीता है। उन्होंने आईपीएल 2022 के 14 मैचों में 22 विकेट हासिल किए हैं। स्पीड ही उमरान मलिक की सबसे बड़ी ताकत है। जब वह अपनी लय में हों तो किसी भी बल्लेबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। ऐसे में उन्हें दूसरे टी20 मैच में कप्तान पंत भारत की तरफ से डेब्यू करने का मौका दे सकते हैं।
गेंदबाज साबित हुए टीम इंडिया की कमजोर कड़ी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। टीम इंडिया के लिए अनुभवी भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने 4 ओवर में 43 रन दिए। आवेश खान (Avesh Khan) ने 4 ओवर में 35 रन दिए। वहीं, अक्षर पटेल (Axar Patel) ने चार ओवर में 40 रन खर्च कर दिए। ऐसे में दूसरा मैच जीतने के लिए कप्तान पंत प्लेइंग इलेवन में उमरान मलिक (Umran Malik) को शामिल कर सकते हैं।
Tags: IND vs SA, उमरान मलिक, टीम इंडिया, भारत बनाम साउथ अफ्रीका,