IND vs SA: रोहित शर्मा के बाद किसके हांथो में होगी टीम इंडिया की कमान, कोच राहुल द्रविड़ ने लिए 3 चौकाने वाले नाम

By Akash Ranjan On June 8th, 2022
IND vs SA: रोहित शर्मा के बाद किसके हांथो में होगी टीम इंडिया की कमान, कोच राहुल द्रविड़ ने लिए 3 चौकाने वाले नाम

टीम इंडिया की कप्तानी फ़िलहाल रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में हैं। वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं। रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया की कमान सँभालने के लिए कई खिलाड़ी मौजूद हैं। विशेष तौर पर इसमें केएल राहुल (KL Rahul), ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का नाम शामिल है। लेकिन आईपीएल 2022 में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी देख फैंस तो छोड़िये टीम के कोच भी उनके फैन बन चुके हैं।

राहुल द्रविड़ ने की टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों की तारीफ

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में गुजरात टाइटंस (GT) ने अपने पहले ही सीजन में ही IPL चैंपियन बन गई। वहीं केएल राहुल (KL Rahul), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और संजू सैमसन (Sanju Samson) भी बतौर कप्तान अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे। इन सभी को लेके प्रेस कांफ्रेंस में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने कहा कि,

“ यह अच्छी बात है कि कई भारतीय कप्तानों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हार्दिक उनमें से एक था। शानदार। केएल और संजू ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और श्रेयस ने भी। युवा बल्लेबाजों को टीम की कप्तानी करते देख अच्छा लगा। इससे बतौर क्रिकेटर उन्हें परिपक्व होने में मदद मिलेगी। हमारे लिए यह अच्छा है कि भारत के युवा खिलाड़ी आईपीएल में अच्छी कप्तानी कर रहे हैं।”

पांड्या की कप्तानी के कायल हुए द्रविड़

इस दौरान राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी की तारीफ भी की। उन्होंने आईपीएल 2022 में हार्दिक पंड्या के शानदार प्रदर्शन को लेकर कहा कि,

” उसकी वापसी अच्छी है। हार्दिक फॉर्म में होने पर बल्ले और गेंद दोनों से शानदार खिलाड़ी है। वह सीमित ओवरों के क्रिकेट में काफी सफल रहा है और आईपीएल में भी जबर्दस्त फॉर्म में था। उसकी कप्तानी काफी प्रभावी थी और उसने अच्छा प्रदर्शन भी किया। नेतृत्व टीम का हिस्सा होने के लिए कप्तान होना जरूरी नहीं है। इस समय हमारे लिए सकारात्मक बात यह है कि वह फिर से गेंदबाजी कर रहा है। हम एक क्रिकेटर (Team India) के तौर पर उसका सर्वश्रेष्ठ योगदान चाहते हैं।”

Tags: IND vs SA, टीम इंडिया की कप्तानी, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा,