IND vs SA: टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज में इस खिलाड़ी की खलेगी कमी, सेलेक्शन में हुई बड़ी चूक

टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने साउथ अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज के लिए इस एक शानदार खिलाड़ी को ना चुनकर हर किसी को हैरान कर दिया है। जबकि इस खिलाडी के प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा माना जा रहा था कि इस खिलाड़ी की एंट्री अब टीम इंडिया में पक्की होने वाली है। टीम इंडिया को 9 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।
टीम इंडिया में इस खिलाड़ी की खलेगी कमी
टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में मोहसिन खान (Mohsin Khan) की कमी ज़रूर खलने वाली है। मोहसिन खान लगातार लगभग 150 Kmph की रफ्तार से तेज गेंदबाजी करते हुए गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं। मोहसिन खान बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। मोहसिन खान की तेज गेंदबाजी में भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान की झलक देखने को मिलती है।
टीम इंडिया के सेलेक्शन में हुई बड़ी चूक
आईपीएल 2022 में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने के बाद भी टीम इंडिया में मोहसिन खान (Mohsin Khan) को एंट्री नहीं दी गई है। जबकि इस खिलाडी के प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा माना जा रहा था कि इस खिलाड़ी की एंट्री अब टीम इंडिया में पक्की होने वाली है। टीम इंडिया को 9 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।
आईपीएल 2022 में दिखाया अपना जलवा
मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने IPL 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते हुए 8 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.93 का रहा है। मोहसिन खान का IPL में बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट हासिल करना रहा है। इंडिया के सेलेक्टर्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक जैसे तेज गेंदबाजों को चुना है, लेकिन मोहसिन खान को मौका नहीं दिया है।
भारत की टी20 टीम इस प्रकार है:
लोकेश राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप कप्तान, विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।
Tags: IND vs SA, टीम इंडिया, भारत, मोहसिन खान,