दक्षिण अफ्रीका और भारतीय टीम के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच रांची के स्टेडियम में खेला गया. जिसमें अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 278 रन जोड़े. जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. मुकाबले में कुल 9 बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं. श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने इतिहास रच दिया है.
मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर और किशन ने रचा इतिहास
1. रीजा हैंडरिक्स ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2 हजार रन पूरे कर लिए हैं.
2. भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 89 मैच खेले गए हैं. जिसमें भारतीय टीम ने 36 मैच जीते तो वहीं दक्षिण अफ्रीका ने 50 मुकाबले जीते हैं. वहीं 3 मैच बेनतीजा भी रहा है.
3. श्रेयस अय्यर ने अपने वनडे करियर का आज दूसरा शतक लगाया है.
4. रीजा हैंडरिक्स ने आज अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का चौथा पचासा जड़ा है.
5. एडन मार्क्रम ने आज अपने वनडे करियर का 9वां अर्धशतक लगाया है.
6. ईशान किशन ने अपने वनडे करियर में तीसरा पचासा जड़ा है.
7. श्रेयस अय्यर ने सीरीज में लगातार दूसरी बार 50 रनों का आकड़ा पार किया है.
8. शाहबाज अहमद ने अपने डेब्यू मैच ही विकेटो का खाता खोल लिया.
9. बेजोर्न फॉर्जुन ने अपने वनडे करियर का पहला ओवर मेडन डाला है.
