IND vs SA: भारत के ख़िलाफ़ दूसरे टी 20 मैच में साउथ अफ्रीका टीम की ये होगी सलामी जोड़ी, दोनों है गज़ब के फॉर्म में

IND vs SA: भारत के ख़िलाफ़ दूसरे टी 20 मैच में साउथ अफ्रीका टीम की ये होगी सलामी जोड़ी, दोनों है गज़ब के फॉर्म में

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 9 जून से हो गई थी। जिसका पहला मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला गया। अब इन दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 12 जून को कटक (Cuttack) के बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium) में खेला जाएगा। तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका ने पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम को सात विकेट से धुल चटाई थी।

इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका टीम ओडिशा के कटक पहुंच चुकी है। ऐसे में, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान दूसरे टी20 मैच में प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव करें इसकी उम्मीद बेहद कम बताई जा रही है। आइए जानते हैं कि दूसरे टी-20 (IND vs SA 2nd T20) में साउथ अफ्रीका की संभावित ओपनिंग जोड़ी क्या हो सकती है।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11

सलामी बल्लेबाज

1. क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर) 2. रिज़ा हेंड्रिक्स

मध्यक्रम बल्लेबाज

3. एडम मारक्रम/ट्रिस्टन स्टब्स 4. तेम्बा बावुमा (कप्तान) 5. रस्सी वान दर्र दुसेन

ऑलराउंडर/ गेंदबाज

6. डेविड मिलर, 7. ड्वेन प्रिटोरियस 8. केशव महाराज 9. कागिसो रबाडा 10. एनरिक नॉर्टजे 11. तबरेज़ शम्सी

ऐसा रहा था पिछला मैच

अगर इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले की बात करें तो बेहद रोमांचक रहा था। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 212 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका की शुरुआत पहले तो ज्यादा अच्छी नहीं रही।

लेकिन टीम ने अंत के कुछ ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया। ऐसे में अब भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में अफ्रीका को हलके में नहीं लेगी। भारत कड़ी टक्कर देने की उम्मीद में मैदान पर उतरने वाला है। बता दें कि, सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए भारतीय टीम में बदलाव किए जा सकते हैं।

भारत दौरे पर साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रस्सी वैन डेर-डुसेन, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वेन पार्नेल, मार्को जानसेन।