भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 जबन को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेल रही हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन (ISHAN KISHAN) के 76 रनों की मदद से 212 रनों का लक्ष्य साऊथ अफ्रीका को दिया। इस सीरीज में भारत की कप्तानी की कमान युवा कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) संभाल रहे हैं। ऋषभ आज के मैच में कप्तानी करने से टी-20 फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करने वाले 8वें कप्तान बन गए हैं। आइए देखते हैं कौन-कौन हैं इस लिस्ट में शामिल-
टी-20 फार्मेट में भारत के 8वें कप्तान बने ऋषभ पंत

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया हैं। उनकी गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल को मिली थी। लेकिन चोटिल हो जाने के कारण टी-20 फार्मेट में भारत के 8वें कप्तान बनने का सौभाग्य युवा कप्तान ऋषभ पंत को मिला।
साऊथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में भारत की कप्तानी कर ऋषभ भारत के टी-20 फार्मेट में 8वें कप्तान बन गए हैं। आज पंत ने 16 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 29 रनों की टीम को एंकर करने वाली पारी खेली। आज के साऊथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टॉस के वक्त ऋषभ ने कहा-
” यह मेरे अब तक के क्रिकेट करियर के सबसे गौरवपूर्ण पलों में से एक है. क्योंकि दिल्ली के एक लड़के को दिल्ली में वह (कप्तानी) सम्मान मिलना, मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. मुझे यह मौका देने के लिए सभी का धन्यवाद।”
टी-20 अंतराष्ट्रीय में भारत के लिए कप्तानी करने वाले कप्तानों की सूची

- वीरेंद्र सहवाग (1 मैच)
- महेंद्र सिंह धोनी (72 मैच)
- सुरेश रैना (3 मैच)
- अजिंक्य रहाणे (2 मैच)
- विराट कोहली (50 मैच)
- रोहित शर्मा (28 मैच)
- शिखर धवन (3 मैच)
- ऋषभ पंत (पहला मैच)

