साऊथ अफ्रीका और भारतीय टीम के बीच टी-20 सीरीज में इन 6 खिलाड़ियों के बीच दिखेगी धमाकेदार जंग

By Twinkle Chaturvedi On June 7th, 2022
साऊथ अफ्रीका और भारतीय टीम के बीच टी-20 सीरीज में इन 6 खिलाड़ियों के बीच दिखेगी धमाकेदार जंग

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 5 मैचों की अंतराष्ट्रीय टी-20 सीरीज 9 जून से खेलने के लिए तैयार हैं। पहला टी-20 9 जून के दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीम इस वक्त दिल्ली पहुंच कर अभ्यास करना शुरू कर चुकी हैं। दोनों टीमों को बीच यह सीरीज काफी रोमांचक होने वाली हैं। इस सीरीज में दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों के बीच धमाकेदार जंग भी देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं किंन-किन खिलाड़ियों के बीच होगी जंग।

भारतीय कप्तान केएल राहुल बनाम एनरिक नार्किया

भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल के गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कमान संभालते दिखेंगे। इस सीरीज में राहल के ऊपर काफी सारी जिम्मेदारियां जिन पर उन्हें खडें उतरना होगा। इस सीरीज में कप्तान केएल राहुल और साऊथ अफ्रीका के स्टार पेसर एनरिक नॉर्किया के बीच मजेदार जंग देखने को मिलेगी।

इस आईपीएल 2022 में नॉर्किया ने 6 मुकाबलों में 9 विकेट चटकाई हैं। तो वहीं इस सीजन केएल राहुल ने 15 मैचों में 616 रन बनाए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कमाल लाजवाब केएल राहुल और धाकड़ तेज़ गेंदबाज नॉर्किया के बीच जंग में जीत किसकी होगी।

उमरान मलिक और क्विंटन डिकॉक

उमरान मलिक और क्विंटन डिकॉक दोनों ने ही आईपीएल 2022 के इस सीजन में अपनी-अपनी टीमों के लिए शानदार खेल दिखाया हैं। डिकॉक ने 15 मैचों में 508 रन तो वहीं उमरान ने अपनी शानदार तेज़ गेंदबाजी से 14 मैचों में 22 विकेट लिए हैं। भारत बनाम साऊथ अफ्रीका की टी-20 सीरीज में सबसे बड़ी जंग इन दोनों खिलाड़ियों के बीच ही देखने मिलेगी। देखना होगा कि जब दोनों आमने-सामने आएंगे तो कौन अपने बल्ले की स्पीड या गेंद की स्पीड से जीत दर्ज कर अपनी टीम को मुकाबला जीतवाएगा।

ऋषभ पंत और तबरेज़ शम्सी

भारत और साऊथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में तीसरी जंग भारत के धाकड़ युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत और टी-20 के नंबर एक गेंदबाज तबरेज़ शम्सी के बीच देखने मिलेगी। युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत स्पिन गेंदबाजों के आगे हमेशा शानदार प्रदर्शन करते दिखाई देते हैं। आईपीएल 2022 में पंत का पारी की शुरूआत अच्छी होती थी लेकिन वे उसे बड़ा नहीं बना पाते थे। ऐसे में ऋषभ को साऊथ अफ्रीका के खिलाफ अच्छी और बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी हैं। देखना होगा कि दोनों खिलाड़ियों के बीच इस जंग में जीत किसकी होगी।

Tags: उमरान मलिक, ऋषभ पंत, केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version