IND vs SA: मैन ऑफ़ द सीरीज भुवनेश्वर कुमार ने खोला अपनी शानदार वापसी के पीछे का राज़, बताया बेहद गर्व का पल

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम (Chinnaswamy Stadium) में खेला गया। जहाँ यह मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ गया और इसी के साथ यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। वहीं, इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को मैन ऑफ़ द सीरीज चुना गया।
मैन ऑफ़ द सीरीज भुवनेश्वर कुमार

मैन ऑफ़ द सीरीज चुने जाने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने बताया कि मैन ऑफ़ द सीरीज़ का ख़िताब पाना एक गर्व की बात है। अभी बिल्कुल फ़िट हूं। भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि,
”मैन ऑफ़ द सीरीज का ख़िताब हासिल करना गर्व की बात है। मैं अभी बिल्कुल फ़िट हूं लेकिन मैं इसपर ज्यादा बात नहीं करना चाहता हूँ। मैं सिर्फ शारीरिक रूप से और अपनी गेंदबाजी से मजबूत होने पर ध्यान देना चाहता हूं।”
भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने आगे कहा,
”मैं पावरप्ले में गेंदबाज़ी करता हूं। इसके बाद मैं अंतिम ओवरों में भी गेंदबाज़ी करता हूं। इसके अलावा एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर सभी गेंदबाज़ों से बात भी करनी होती है। टीम ने मुझे अपनी तरह से गेंदबाज़ी करने की पूरी आजादी दी थी।”
ऐसा रहा निर्णायक मैच का हाल

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेले गए आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया (Team India) के दोनों सलामी बल्लेबाज छोटा सा धमाल मचाने के बाद पवेलियन लौटे गए। सबसे पहले युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। ईशान ने 7 गेंदों का सामना किया और 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे जबकि ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने 12 गेंदों का समाना किया और 12 गेंदों में 1 चौके की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों का विकेट लुंगी एनगिडि (Lungi Ngidi) ने लिया।
सीरीज हुई 2 -2 से बराबर

गौरतबल है कि भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेली गई यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर रह गई। पहले और दूसरी मैच को साउथ अफ्रीका ने जीता था जबकि तीसरे और चौथे मैच को भारतीय टीम ने अपने नाम किया। निर्णायक मुकाबले में 3.3 ओवर का ही खेल हो पाया और करीब 9:45 पर बीसीसीआई ने मैच को रद्द करने का फैसला किया क्योंकि बारिश काफी हो रही थी।
Tags: IND vs SA, भुवनेश्वर कुमार, मैन ऑफ़ द सीरीज,