IND vs SA: भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच होने वाली धमाकेदार सीरीज को कब, कहां और कैसे देख सकेंगे, जानें पूरी जानकारी

By Twinkle Chaturvedi On June 9th, 2022
IND vs SA: भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच होने वाली धमाकेदार सीरीज को कब, कहां और कैसे देख सकेंगे, जानें पूरी जानकारी

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) एक-दूसरे के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। सीरीज का पहला मैच 9 जून को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम (ARUN JAITLEY STADIUM)  में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह कुछ बड़े चेहरे इस सीरीज में आराम दिया गया हैं। ऋषभ पंत भारतीय टीम की अगुवाई करते नज़र आने वाले हैं।

भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच देखने मिलेगी मजेदार जंग

भारतीय टीम और साऊथ अफ्रीका टी-20 विश्व कप 2021 के बाद पहली बार आपस में टकराने वाली हैं। टी-20 विश्व कप भारतीय टीम के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं गया था। ऐसे में आगामी टी-20 विश्व कप 2022 के लिए टीम की तैयारी इसी सीरीज से शुरू होगी। इंडिया को एक स्थाई प्लेइंग इलेवन की तलाश करनी होगी। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 9 जून 2022 को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंडिया और साऊथ अफ्रीका इससे पहले साल 2021 में वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए आपस में टकराई थी और दोनों ही सीरीज में भारतीय टीम को करारी हार झेलनी पड़ी थी। ऋषभ पंत की टीम इंडिया के पास उस हार का बदला लेने का मौका हैं। भारतीय टीम में कुछ नए युवा खिलाड़ियों की एंट्री हुई हैं।

ऋतुराज गायकवाड़, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन ये सारे खिलाड़ी अपने आप में ही मैच विनर हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ मिलने वाले मौकों में अपनी टीम के लिए गेम पलटने और भारतीय टीम को मजबूत पक्ष में रखने की पूरी जिम्मेदारी रखते हैं।

आइए हम आपको बताते हैं कि टीम इंडिया और साऊथ अफ्रीका के बीच होने वाले टी-20 मैच को आप कहां और कैसे देख सकते हैं-

कब और कहां होगा टीम इंडिया बनाम साऊथ अफ्रीका का मैच

इंडिया और साऊथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 9 जून 2022 को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।

यहां देख सकेंगे इंडिया और साऊथ अफ्रीका के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

टीम इंडिया और साऊथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग आप स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों स्टार स्पोर्ट्स-1, स्टार स्पोर्ट्स-1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स-3 पर देख सकते हैं। आप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री टू ऐयर चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं। क्रिकेट फैंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन डिजनी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

 

Tags: केएल राहुल, टेम्बा बवुमा, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version