IND vs SA: भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले को कब, कहां और कैसे देख पाएंगे फ्री में, जानें पूरी जानकारी

By Twinkle Chaturvedi On October 6th, 2022
IND vs SA: भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले को कब, कहां और कैसे देख पाएंगे फ्री में, जानें पूरी जानकारी

भारत और साऊथ अफ्रीकाः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ टी20 सीरीज को 2-1 की जीत के साथ खत्म किया हैं। अब 6 अक्टूबर से दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।  शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) एक बार फिर भारत की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। वनडे सीरीज का पहला मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ (EKANA CRICKET STADIUM LUCKNOW)  में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा।

टी20 सीरीज हारने के बाद अफ्रीकी टीम वनडे जीतने का प्लान बना रही होगी। वहीं भारतीय टीम अपना दबदबा वनडे में भी बरकरार रखने के इरादे से उतरती हुई नजर आएगी। आइए हम भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले को आप कब कहां और कैसे देख पाएंगे इसकी पूरी जानकारी देते हैं।

भारत बरकरार रखना चाहेगी दबदबा

भारत ने रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी में साऊथ अफ्रीका को घर में पहली बार हराकर इतिहास रचा हैं। साऊथ अफ्रीका इसी साल भारत वनडे दौरे के लिए आई थी। उस सीरीज में केएल राहुल ने भारत की कप्तानी की थी। लेकिन उस सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

भारत ने अपना पिछले वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया था। भारत साऊथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज में अपना प्रदर्शन बरकरार रखना चाहेगी। शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) की कप्तानी में भारत वनडे सीरीजों में अब तक शानदार नजर आई हैं। खिलाड़ियों से उम्मीद रहेगी की वह अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए साऊथ अफ्रीका को हमारे घर पर जीतने ना दें।

पहले वनडे मैच में भारत की प्लेइंग 11-

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रजत पाटिदार, राहुल त्रिपाठी, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई।

कब और कहां खेला जाएगा भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच पहला ODI मैच

भारत बनाम साऊथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा।

कहां देख सकते हैं भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच पहले ODI मैच का लाइव टेलीकास्ट

भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता हैं।

कहां देख सकते हैं भारत और साऊथ अफ्रीका के पहले ODI मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और साऊथ अफ्रीका के पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सबस्क्रिप्शन के साथ डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं, अगर आपके पास JIO TV है तो आप इसमें भी FREE में देख सकते हैं।

Tags: टेम्बा बवुमा, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, शिखर धवन,
Exit mobile version