IND vs SA: कप्तान केएल राहुल सहित 2 खिलाड़ी हुए टी-20 सीरीज से बाहर, ऋषभ पंत बने कप्तान तो ये खिलाड़ी बना उपकप्तान
IND vs SA: कप्तान केएल राहुल सहित 2 खिलाड़ी हुए टी-20 सीरीज से बाहर, ऋषभ पंत बने कप्तान तो ये खिलाड़ी बना उपकप्तान

भारत (INDIA)  और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) एक-दूसरे के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। केएल राहुल (KL RAHUL) इस सीरीज में  भारतीय टीम की अगुवाई करते नज़र आने वाले थे। लेकिन अब वो चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं।  सीरीज का पहला मैच 9 जून को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम (ARUN JAITLEY STADIUM)  में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह कुछ बड़े चेहरे इस सीरीज में आराम दिया गया हैं।

केएल राहुल हुए टी-20 सीरीज से बाहर

भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच होने वाले टी-20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल को कप्तान चुना गया था। लेकिन अब वो कल सीरीज शुरू होने से पहले चोटिल हो जाने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। राहुल की जगह ऋषभ पंत को कप्तान और हार्दिक पंड्या को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई।

बीसीसीआई ने टि्वट कर इस बात की जानकारी दी की केएल राहुल और कुलदीप यादव साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर हो चुके हैं। राहुल को कमर की दाहिनी चोट के कारण बाहर हो गए है जबकि कुलदीप यादव को श्रृंखला से कुछ दिन पहले नेट्स पर बल्लेबाजी करते समय चोट लग गई थी। चयनकर्ताओं ने अब तक दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है।