IND vs SA: आईपीएल की वो 3 जोड़ी जो दोस्ती के खा रही थी कश्में, अब एक दूसरे के खिलाफ होकर निभाएंगी दुश्मनी

By Akash Ranjan On June 9th, 2022
IND vs SA: आईपीएल की वो 3 जोड़ी जो दोस्ती के खा रही थी कश्में, अब एक दूसरे के खिलाफ होकर निभाएंगी दुश्मनी

IND vs SA: आईपीएल (IPL) 2022 के समापन के बाद अब टीम इंडिया अपने पहले अपनी इंटरनेशनल सीरीज खेलने को तैयार है। यह सीरीज भारत साउथ अफ्रीका के साथ खेलने वाली है। जिसका आगाज 9 जून से होने वाला है। इस सीरीज में कई सारे खिलाड़ी एक दूसरे के साथ लोहा लेते हुए दिखाई देंगे। मजेदार बात है कि जिन खिलाड़ियों ने आईपीएल में एक साथ खेल कर रणनीति बनाकर रन कूटे हैं। वही खिलाड़ी अब इस मैदान में एक दूसरे के ख़िलाफ़ उतर कर एक दूसरे को कूटने के लिए तैयार है। आज इस लेख में हम ऐसी ही 3 जोड़ियों की बात करने वाले है। तो आइये जानते है।

लोकेश राहुल और क्विंटन डी कॉक

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम इन दोनों खिलाड़ियों का आता है। जोकि आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लखनऊ सुपर जांयट्स (LSG) की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के हाथ में थी और अफ्रीकी टीम के बेहतरीन बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) इसी टीम का अहम हिस्सा थे।

इन दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल में खूब रन कूटे है। आईपीएल के इतिहास की ये सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भी कही जाती हैं क्योंकि इन दोनों ही खिलाड़ियों ने एक मैच में 20 ओवर खेलते हुए 210 रनों की साझेदारी की थी। लेकिन इस सीरीज में दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।

आईपीएल 2022 चैंपियन हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर

गुजरात टाइटंस (GT) में आईपीएल 2022 (IPL 2022) में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और डेविड मिलर (David Miller) ने एक साथ मिलकर अपने खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए टीम को जीत के शिखर तक पहुंचाया था। डेविड मिलर इस सीजन में हार्दिक पांड्या के लिए बड़े मैच विनर की भूमिका निभाते हुए साबित हुए थे। आपको बता दें कि यह दोनों ही खिलाड़ी सीरीज में एक दूसरे से भिड़ने वाले हैं।

ऋषभ पंत और एनरिक नोर्तें

दिल्ली कैपिटल (DC) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और उनकी टीम से बेहतरीन तेज गेंदबाज एनरिक (Anrich Nortje) के बीच भी इस सीरीज में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल (IPL) में काफी लंबे समय से साथ खेल रहे हैं। लेकिन इस सीरीज में आईपीएल को हराने के लिए मैदान में खेलते हुए दिखाई देंगे।

Tags: IND vs SA, आईपीएल 2022, टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका,
Exit mobile version