IND vs SA: आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत के बाद भी भारतीय कैंप में मचेगी खलबली, रोहित शर्मा लेंगे जबरदस्त फैसला ऐसी होगी प्लेइंग 11

रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ धमाकेदार सीरीज के बाद साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ घरेलू सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। जहां टीम वनडे और टी20 सीरीज खेलती दिखाई देगी। टी20 सीरीज का पहला मैच 28 सिंतबर को ग्रीनफील्ड स्टेडियम (GREENFIELD STADIUM) तिरूवनंतपुरम में खेला जाएगा।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से भारत को काफी कुछ सीखने को मिला। इस आगामी सीरीज से भी भारत अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेगी। मोहम्मद शमी (MOH. SHMAI) आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद इस सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं। दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) भी चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं।
भुवनेश्वर (BHUVI) और हार्दिक (HARDIK PANDYA) को पहले ही इस सीरीज से आराम दे दिया गया था। आइए आपको बताते हैं रोहित शर्मा पहले टी20 मैच में किस प्लेइंग 11 के साथ उतरने वाले हैं।
भारत की टॉप ऑर्डर

भारतीय टीम की टॉप ऑर्डर कमाल की हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और केएल राहुल (KL RAHUL) ही भारत के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। केएल राहुल का प्रदर्शन आस्ट्रेलिया के दौरान फीका रहा हैं। लेकिन भारतीय टीम ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करते हुए नजर नहीं आएगी। रोहित और राहुल की जोड़ी अपना कमाल कभी भी दिखाने में माहिर हैं। इस सीरीज के दौरान और भी काफी चीजें साफ होने वाली हैं।
इसलिए भारतीय टीम रोहित शर्मा और केएल राहुल के साथ उतरते हुए नजर आएगी। नंबर-3 की पोजिशिन सबसे सफल हाथों में हैं। चेस मास्टर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) वापसी कर चुके हैं। वह इस सीरीज के दौरान भी अपना जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे। नंबर-4 पर सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) का 360 डिग्री अंदाज हमें वापस से नजर आने वाला हैं।
दिनेश कार्तिक को मिलेगी अब बड़ी जिम्मेदारी

हार्दिक पांड्या साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इसलिए पांच नंबर की जिम्मेदारी अब दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) को मिलने वाली हैं। कार्तिक आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान सिर्फ 7 गेंद ही खेलें हैं। इस सीरीज में यह प्रमोशन दिनेश कार्तिक को मौका देगा। जिसे उन्हें भुनाते हुए अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होगा।
ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसे एक सेलेक्शन को लेकर भी बातें लगातार चल रही हैं। लेकिन रोहित शर्मा दिनेश कार्तिक के साथ जाते ही नजर आने वाले हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंद से तहलका मचाने वाले अक्षर पटेल को भी इस आगामी सीरीज में अपने बल्ले का दम दिखाने का मौका मिलेगा। अक्षर पटेल (AXAR PATEL) नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।
गेंदबाजी क्रम में दिखने वाले हैं बड़े बदलाव

भुवनेश्वर कुमार इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। जिसके चलते अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) उनकी जगह लेते हुए नजर आएंगे। अर्शदीप आस्ट्रेलिया सीरीज का हिस्सा नहीं थे। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ यह मौका उनके लिए सुनहरे मौका रहने वाला हैं। क्योंकि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की मौजूदगी में उन्हें अपने आप को बेहतर साबित करने की जिम्मेदारी रहेगी।
अर्शदीप ने एशिया कप के दौरान आखिरी ओवरों में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया था। जिसके बाद अब उन्हें मिले मौकों पर उसी काम को भुनाने की जरूरत हैं। इसी के साथ रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) भी प्लेइंग 11 में जगह बनाते दिखेंगे।
युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL), हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) और जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) इस मैच में भी प्लेइंग 11 का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे।
साऊथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह।
Tags: अर्शदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,