IND vs SA: केएल राहुल का फ्लॉप प्रदर्शन क्या तोड़ देगा भारत की ओपनिंग जोड़ी ?, जानें साऊथ अफ्रीका के खिलाफ क्या होगी सलामी जोड़ी

By Twinkle Chaturvedi On September 28th, 2022
IND vs SA: केएल राहुल का फ्लॉप प्रदर्शन क्या तोड़ देगा भारत की ओपनिंग जोड़ी ?, जानें साऊथ अफ्रीका के खिलाफ क्या होगी सलामी जोड़ी

केएल राहुलः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ धमाकेदार सीरीज के बाद साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ घरेलू सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। जहां टीम वनडे और टी20 सीरीज खेलती दिखाई देगी। टी20 सीरीज का पहला मैच 28 सिंतबर को ग्रीनफील्ड स्टेडियम (GREENFIELD STADIUM) तिरूवनंतपुरम में खेला जाएगा। आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की ओपनिंग जोड़ी एक बार फिर कुछ कमाल दिखाने में असफल रही हैं।

हमने एक भी मैच में दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों की शानदार साझेदारी नहीं देखी। कभी रोहित (ROHIT SHARMA) जल्दी आऊट होते तो कभी राहुल (KL RAHUL)। क्या साऊथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज में भारत को ओपनिंग जोड़ी बदलने की जरूरत हैं। आइए आपको बताते हैं साऊथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत की ओपनिंग जोड़ी क्या रहेगी-

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की ओपनिंग जोड़ी

एशिया कप के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भी भारत ने अपने ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा दिखाया। पहले टी20 में केएल राहुल (KL RAHUL) ने शानदार 55 रनों की पारी खेल आलोचकों के मुंह पर ताला लगाया था। लेकिन फिर अगले दोनों मैचों में राहुल फिसड्डी रहें उन्होने दूसरे मैच में 10 और तीसरे मैच में सिर्फ 1 रन बनाया।

रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) पहले मैच को छोड़कर बाकी दो मैचों में कप्तान होने का रोल निभाते हुए नजर आए हैं। तीनों ही मैचों में हमें दोनों की शानदार साझेदारी देखने को नहीं मिली। जोकि भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के लिए एक चिंता की बात हैं।

साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ पहले मैच में भारत ओपनिंग जोड़ी में बदलाव का फैसला लेते हुए शायद ही नजर आने वाली हैं। पहले मैच में भारत अपने रोहित शर्मा और केएल राहुल के साथ ही नजर आएगी। उम्मीद होगी इस सीरीज में हमें दोनों बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी और शानदार साझेदारी देखने को मिलें।

पहले टी20 मैच में भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह।

Tags: केएल राहुल, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,
Exit mobile version