IND vs SA: शिखर धवन फ्लॉप प्रदर्शन के बाद खुद को रखेंगे पीछे या बदलेंगे अपना पॉर्टनर?, जानें दूसरे वनडे में क्या होगी भारत की ओपनिंग जोड़ी

By Twinkle Chaturvedi On October 8th, 2022
शिखर धवन

शिखर धवनः भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज के पहले मैच में साऊथ अफ्रीका ने भारत को 9 रन से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं। भारत को सीरीज पर अपना दावा कायम करने के लिए दूसरा मैच जीतना बेहद जरूरी हैं। सीरीज का दूसरा वनडे मैच 9 अक्टूबर को जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम रांची (JSCA STADIUM RANCHI)  में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा।

दूसरे वनडे मुकाबले में जीत दर्ज कर कप्तान शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेंगे। पहले वनडे मैच में भारत की ओपनिंग जोड़ी पूरी तरह फ्लॉप साबित होते हुए नजर आई थी। अब सवाल यह हैं कि क्या कप्तान शिखर धवन अपने ओपनिंग पॉर्टनर को बदलते हुए नजर आएंगे आइए जानते हैं दूसरे वनडे मैच में भारत की ओपनिंग जोड़ी क्या रहेगी-

यह खिलाड़ी बनेगा शिखर धवन का ओपनिंग पॉर्टनर

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत की ओपनिंग जोड़ी रन चेज में पूरी तरह फ्लॉप साबित हो गई थी। कप्तान शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) 4 रन और शुभमन गिल 3 रन बनाकर आऊट हो गए थे। अगर ओपनिंग जोड़ी के बीच साझेदारी हुई होती तो भारत मुकाबला जीतने की राह पर होती और बाकी बल्लेबाजों के ऊपर दबाव भी नहीं बनता।

दूसरे वनडे मैच में भारत की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करने वाला कदम शिखर धवन उठाते हुए नजर नहीं आएंगे। शिखर धवन और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) की जोड़ी पिछले बाकी मुकाबलों में शानदार नजर आई हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में दोनों जोड़ी की कमाल करते हुए नजर आ सकती हैं।

शुभमन गिल एक शानदार खिलाड़ी हैं ओपनिंग करते वक्त वो और भी ज्यादा शानदार नजर आते हैं। इस वक्त टीम में ईशन किशन (ISHAN KISHAN), ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) जैसे बल्लेबाज भी हैं। लेकिन भारतीय टीम सेफ हैंड शुभमन गिल के साथ ही जाते हुए नजर आएगी।

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत की प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, रजत पाटिदार, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद।

Tags: भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, शिखर धवन, शुभमन गिल,
Exit mobile version