भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच आज 6 अक्टूबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू हो गई हैं। वनडे सीरीज का पहला मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ (EKANA CRICKET STADIUM LUCKNOW) में बारिश के चलते काफी देरी से 3ः45 से शुरू किया गया था। आज का खेल 40 ओवर का कर दिया गया था।
शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। साऊथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 240 रन तक ही पहुंच पायी। और 9 रनों से मैच हार गई। साऊथ अफ्रीका ने इस सीरीज में 0-1 की लीड़ ले ली हैं। आज भारतीय टीम के हार के 3 कारण रहे हैं।
1. मिलर और क्लासेन की साझेदारी को तोड़ नहीं पाई भारतीय टीम
आज साऊथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। शुरूआत में भारतीय गेंदबाजों ने उत्पात मचाते हुए विकटें गिराई लेकिन डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन (HEINRICH KLAASEN) के बीच पांचवे विकेट के लिए होने वाली साझेदारी को तोड़ नहीं पाई। एडम मॉर्करम के शून्य रन पर आऊट होने के बाद हेनरिक क्लासेन क्रिज पर आए थे।
वहीं डेविड मिलर (DAVID MILLER) क्विंटन डिकॉक के 48 रन पर आऊट और चौथे विकेट गिरने के बाद क्रिज पर आए थे। डेविड मिलर और क्लासेन के बीच आज 139 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। इस साझेदारी के चलते साऊथ अफ्रीका ने 40 ओवरों में 249 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।
क्लासेन ने 65 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 74 और डेविड मिलर ने 65 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। अगर भारत इस साझेदारी को तोड़ कर विकटें निकाल पाती तो साऊथ अफ्रीका के ऊपर दबाव बनता और वो इतने रन तक नहीं पहुंच पाती। इस साझेदारी तो ना तोड़ पाना आज भारतीय टीम के हार की बड़ी वजह रही हैं।
2. भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजो का रहा बुरा हाल
आज भारत के बल्लेबाजों के आगे 250 रन बनाने का लक्ष्य था। भारत की ओपनिंग जोड़ी शानदार थी। अगर दोनों का बल्ला चल जाता था तो यह लक्ष्य आसान था। लेकिन शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) और शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) दोनों का बल्ला ही आज शांत रहा। शुभमन गिल ने 3 रन बनाकर आऊट होकर बारत को झटका दिया। उसके तुरंत बाद शिखर धवन 4 रन बनाकर आऊट हो गए।
भारत की ओपनिंग जोड़ी के ठप होते ही भारत के जीत की उम्मीदों पर पानी फिर गया था। उसके बाद तीन नंबर पर उतरे ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) आज 19 रन बानकर आऊट हुए औप चार नंबर पर उतरे ईशान किशन (ISHAN KISHAN) भी 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आज भारत के टॉप ऑर्डर के चारों बल्लेबाज ओपनिंग बल्लेबाज ही थे।
लेकिन चारों का फ्लॉप प्रदर्शन भारत के हार का कारण बन गया। लक्ष्य का पीछा करने में टॉप ऑर्डर का रोल अहम होता। लेकिन भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों उस पर बिल्कुल भी उतर नहीं पाए। श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) जो आज अपने शानदार फिफ्टी से छाते हुए नजर आए। लेकिन वह इस पारी को आगे लेकर नहीं जा पाए।
3. संजू सैमसन भारत नहीं खेल पाए फिनिशिंग पारी
संजू सैमसन (SANJU SAMSON) आज छठे नंबर के बल्लेबाज बनकर क्रिज पर उतरे थे। लेकिन उनकी शुरूआत हद से ज्यादा धीमी थी। जब संजू गेयर बदलते आए तब काफी देर हो चुकी थी। आज संजू ने 63 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 86 रनों की शानदार पारी जरूर खेली। लेकिन उनकी यह पारी भारत को मैच नहीं जीतवा पायी दो भारत के किसी काम नहीं आ पायी।
उनकी यह पारी उनके करियर को उड़ान देने लायक जरूर हैं। संजू अगर आज थोड़े इंटेट के साथ शुरूआत में नजर आते तो भारत यहल मैच जीतती हुई नजर आ सकती थी। संजू ने बाद में अपने रवैये से खेल का माहौल थोड़ा बदला था। लेकिन 39वें ओवर में उनके पास स्ट्राइक नहीं आई जिसके चलते भारत मैच हार गई। संजू सैमसन आज भारतीय टीम को फिनिश नहीं दे पाए।
