IND vs SA: “मेरा भारत के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड…”, प्लेयर ऑफ़ द मैच के जीतने के बाद हेनरिक क्लासेन ने भारतीय गेंदबाज़ो की खोल दी पोल

By Akash Ranjan On October 7th, 2022
IND vs SA: “मेरा भारत के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड...”, प्लेयर ऑफ़ द मैच के जीतने के बाद हेनरिक क्लासेनी ने भारतीय गेंदबाज़ो की खोल दी पोल

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 06 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Sports City) में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाये।

जिसके जवाब में टीम इंडिया (Team India) जिसके जवाब में टीम इंडिया 40ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 240 रन ही बना सकी। और साउथ अफ्रीका ने 9 रन से मैच जीत लिया। वहीं साउथ अफ्रीका के आक्रामक मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा और वह अंत तक नाबाद भी रहे। ऐसे में उन्हें अपनी इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया है।

हेनरिक क्लासेन ने जड़ा दमदार अर्धशतक

आपको बता दें कि भारतीय गेंदबाज़ों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शुरुआत की थी। टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम का टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ों को सस्ते में आउट कर दिया था। हालांकि इसके बाद हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर की तूफानी पारियों ने कोहराम मचा दिया। दोनों बल्लेबाज़ अंत तक डटे रहे और साउथ अफ्रीका की पारी को 104/4 से 249/4 तक ले गए। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

हेनरिक क्लासेन ने 113.85 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 65 गेंदों में नाबाद 74 रन की गज़ब की अर्धशतकीय पारी खेली। जिसमे उनके बल्ले से 6 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। वहीं मिलर का बल्ला भी जमकर बोला। लेकिन “प्लेयर ऑफ़ द मैच” किसी एक खिलाड़ी को दिया जा सकता था जिसके चलते हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) को उससे सम्मानित किया गया। जिसके बाद उन्होंने बड़ा बयान भी दिया है।

“मेरा भारत के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है”

साउथ अफ्रीका के 31 वर्षीय हेनरिक क्लासेन ने “प्लेयर ऑफ़ द मैच” बनने के बाद बड़ा बयान दिया है। क्लासेन ने कहा कि भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है। जिसके चलते वह शीष दो मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए देख रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने पहले वनडे में अपनी अच्छी बल्लेबाज़ी करने की अहम वजह भी बताई है। हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने कहा कि,

“बिल्कुल नहीं (जब पूछा गया कि क्या हालात बल्लेबाजी के लिए आसान थे), गेंद बहुत ज़्यादा हरकत कर रही थी और मेरे बीच में जाने से ठीक पहले घूम रही थी। लेकिन हमने नेट्स में कड़ी मेहनत की है, मेरा भारत के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है और बाकी खेलों के लिए तैयार हूं।”

Tags: प्लेयर ऑफ़ द मैच, भारत और साउथ अफ्रीका, हेनरिक क्लासेनी,