IND vs SA: प्लेयर ऑफ़ द मैच हेनरिक क्लासेन ने टीम में चुने जाने का खुलासा किया खुलासा, बताया क्या थी उनकी रणनीति

IND vs SA: प्लेयर ऑफ़ द मैच हेनरिक क्लासेन ने टीम में चुने जाने का खुलासा किया खुलासा, बताया क्या थी उनकी रणनीति

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मैच (India vs South Africa) कटक के बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium Cuttack) में खेला गया। टीम इंडिया पहला मैच हारकर सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है। दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खो कर 148 रन बनाए थे।

ज़वाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 19 वें ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बना कर इस सीरीज की लगातार दूसरी जीत दर्ज़ की। शानदार बल्लेबाज़ी करने की वज़ह से साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक जड़कर SA को दिलाई जीत

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की आग उगलती गेंदों के सामने साउथ अफ्रीका के 3 बल्लेबाज पहले 5 ओवर के भीतर ही आउट हो गए थे। लेकिन इसी बीच सलामी बल्लेबाज के रूप में आए कप्तान टेम्बा बवूमा (Temba Bavuma) (35) ने एक छोर को संभालते हुए रन बनाना जारी रखा। जिसके बाद उनको हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) का भी साथ मिला। जिन्होंने अपने आगमन के साथ ही पूरे मैच की रूप रेखा को पलट कर रख दिया।

टेम्बा बवूमा और हेनरिक क्लासेन ने चौथे विकेट के लिए साथ मिलकर 41 गेंदों में 64 रनों की साझेदारी की और मैच को भारत से दूर ले गई। हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन बनाये, अंत में साउथ अफ्रीका के खेमे के सबसे बड़े मैच विनर डेविड मिलर (David Miller)(18) ने आकर मैच को अपनी टीम के लिए जीत लिया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने 5 मैचों की IND vs SA सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने के बाद क्या बोले हेनरिक क्लासेन?

प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने के बाद हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने बताया कि डी कॉक ने उन्हें बताया कि वो चोटिल हो गए हैं। उन्होंने स्पिनरों को निशाना बनाने की कोशिश की। स्टाफ के समर्थन से खुश हूँ। उन्होंने कहा,

”क्विनी (क्विंटन डी कॉक) बस में मेरे पास आए और बताया कि उनकी कलाई में चोट लगी है। कल सुबह उनका हाथ काफी सख्त हो गया था और तब मुझे पता चला कि मैं कल खेल रहा हूँ।”

हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने आगे कहा,

”नई गेंद से यह काफी मुश्किल लग रहा था इसलिए मैंने स्पिनरों को निशाना बनाने की कोशिश की। मुझे खुशी है कि यह भारत के खिलाफ हुआ। मैं यहां आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, और मैं यहां आकर भाग्यशाली हूं। स्टाफ के बहुत से सदस्यों ने मेरा समर्थन किया, उस समर्थन से बहुत खुश हूँ, यह उनके लिए है।