IND vs SA: दिनेश कार्तिक पर तीख़ी टिप्पणी करना गौतम गंभीर को पड़ा महंगा, सुनील गावस्कर ने इस तरह लगा दी क्लास

विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने बीते आईपीएल (IPL) 2022 में अपने दमदार प्रदर्शन से भारतीय टी20 टीम में वापसी की है। कार्तिक साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी पांच मैचों की सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब उनको ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (ICC Men’s T20 World Cup) टीम में भी शामिल किए जाने को लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट के बीच बहस शुरू हो गई है।
इसी बीच हाल ही में टीम इंडिया (Team India) पूर्व बल्लेबाज़ गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने दिनेश कार्तिक को लेकर अनाप-शनाप टिप्पणी की, जिसके बाद अब उन्हें भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) के गुस्से का सामना करना पड़ा है। सुनील ने गौतम के बयान पर उनका नाम लिए बिना निशा साधा है।
दिनेश कार्तिक के लिए गौतम गंभीर ने कही थी ये बात
टीम इंडिया (Team India) को कुछ महीनों बाद ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप (ICC Men’s T20 World Cup) खेलना है। ऐसे में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को शामिल किए जाने को लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट के बीच बहस शुरू हो गई है। इसी बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा था कि,
”अगर उसकी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं है, तो उसे टीम में जगह देने का कोई मतलब नहीं है।”
गंभीर के इस बयान से सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) बिल्कुल भी सहमत नहीं हुए। उन्होंने कहा कि कार्तिक वह खिलाड़ी हो सकता है जिसकी भारत तलाश कर रहा है। हालांकि गावस्कर ने गंभीर का नाम नहीं लिया, लेकिन दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने को लेकर गंभीर के बयान के बाद उनकी यह टिप्पणी आई है।
दिनेश कार्तिक के सपोर्ट में उतरे सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को करारा जवाब देते हुए कहा है कि,
”मुझे पता है लोग ये बातें कर रहे हैं कि आप उसे कैसे टीम में ले सकते हैं, जब वह खेलने नहीं जा रहा है। आप कैसे देख सकते हैं कि वह खेल नहीं पाएगा? भारत जिसकी तलाश में वह यही खिलाड़ी हो सकता है। आप फॉर्म को देखते हैं न कि प्रतिष्ठा, नाम और फिर आप उस खिलाड़ी को चुनते हैं।”
“जहां तक दिनेश कार्तिक का सवाल है, वह ऐसे समय में आया था जब हर गेंद पर बल्ला चलाया जाता। उसकी उम्र को मत देखो, देखो कि वह क्या कर रहा है। अगर डीके मेलबर्न के लिए उस फ्लाइट में नहीं है, तो यह एक बड़ा सरप्राइज होगा।”
मालूम हो कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) तहलका मचाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, सीरीज के चौथे मैच में डीके ने 9 चौकों और 2 छक्कों केई मदद से 27 गेंदों पर 55 रन की तूफानी पारी खेली। इन 16 सालों में उन्होंने 36 टी-20 खेले हैं, लेकिन यह कार्तिक का पहला अर्धशतक रहा। डीके को उनकी इस दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
Tags: गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, सुनील गावस्कर,