IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में टीम इंडिया का ये दिग्गज खिलाड़ी हीरो से बना विलेन, करियर के लिए बजी खतरे की घंटी

By Akash Ranjan On June 10th, 2022
IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में टीम इंडिया का ये दिग्गज खिलाड़ी हीरो से बना विलेन, करियर के लिए बजी खतरे की घंटी

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया जहाँ साउथ अफ्रीका ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ भारत का लगातार 13 बार टी20 इंटरनेशनल मैच को जीतने का सपना अधूरा रह गया। इस मैच में एक दिग्गज खिलाड़ी टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया। एक समय था जब यह खिलाड़ी टीम के लिए हीरो साबित होता था लेकिन आज ये अपनी ही टीम के लिए विलेन साबित हो रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह खिलाड़ी दूसरे टी20 मैच से बाहर हो सकता है। आइये जानते हैं, कौन है वो खिलाड़ी।

अपनी ही टीम के लिए विलेन साबित हुआ यह खिलाड़ी

दरअसल, हम टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की बात कर रहे हैं। भुवी की मौजूदगी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सिर दर्द बनती जा रही है। टी20 विश्वकप के बाद से ही वे अपनी लय खो चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट उन्हें लगातार मौके देने पर तुला हुआ है। इसके चलते कई युवा और प्रतिभाशाली गेंदबाजों की टीम में जगह बन पाना संभव नहीं हो रहा है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) सीरीज के पहले मैच में भी भुवनेश्वर ही टीम इंडिया की हार के सबसे बड़े विलेन बने हैं। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने भले ही शुरुआती ओवर में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावूमा का विकेट हासिल किया था। लेकिन इसके बाद वे IND vs SA पूरे मैच में बेअसर साबित हुए और अंत के ओवर में बल्लेबाजों ने भुवी की जमकर क्लास लगाई। आलम ये रहा कि उन्होंने अपने कोटे के 4ओवर में 10.80 के इकोनोमी रेट से 43 रन लूटा दिए थे।

भुवनेश्वर कुमार के लिए बजी ख़तरे की घंटी का करियर

गौरतलब है कि स्विंग के राजकुमार कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) बीते कुछ महीनों से फॉर्म से बाहर नजर आ रहे हैं। टी20 विश्वकप में इंजरी से वापसी करने के बाद उनकी लय गड़बड़ा गई है। हाल ही में आईपीएल 2022 के दौरान भी उनकी गेंदबाजी में पुरानी धार नदारद थी। वहीं टी20 फॉर्मेट में अब भारत के पास भुवी से अच्छे गेंदबाजों के विकल्प मौजूद है।

जिसमें सबसे उल्लेखनीय नाम उमरान मलिक का है, जो कि वर्तमान समय में भारत के सबसे तेज गेंदबाज होने का तमगा अपने साथ लेकर आते हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार खेल के छोटे फॉर्मेट में बेअसर साबित होते हैं, उन्होंने भारत के लिए 60 टी20 मैचों में सिर्फ 59 विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में अब उनके इस फॉर्मेट में भविष्य पर भी संकट गहरा सकता है।

Tags: IND vs SA, टीम इंडिया, भारत, भुवनेश्वर कुमार, साउथ अफ्रीका,
Exit mobile version