IND vs SA: साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने रच दिया इतिहास, टी20 में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच बीते रविवार को खेला जाने वाला पांचवा और आखिरी टी20 मुकाबला बारिश के वजह से रद्द किया गया। मैच रद्द होने के कारण यह सीरीज दोनों ही टीमों के बीच ड्रॉ हो गयी। इस सीरीज में टीम इंडिया के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए फॉर्म में वापसी का ऐलान कर चुके हैं।
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गये 5 मैचों की सीरीज के 4 मैचों में भुवनेश्वर कुमार ने साउथ अफ्रीकी के बल्लेबाजों पर हावी रहे और विकेट चटकाने में भी कामयाब रहे। इस दौरान वह एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गये टी20 सीरीज में टीम इंडिया के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसके साथ ही ये टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने हैं। दरअसल भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने टी20 क्रिकेट में एक ही टीम के खिलाफ 2 बार मैन ऑफ द सीरीज जीतने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गये टी20 सीरीज में इनकी कमाल की गेंदबाजी को देखते हुए इन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया था।
भुवनेश्वर कुमार ने किया कमाल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने कातिलाना गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की गैरमौजूदगी में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बहुत ही अच्छे से निभाई। वह टीम इंडिया (Team India) की तरफ से सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे।
बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आक्रमक गेंदबाजी करते हुए पहले मैच में 4 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट, दूसरे मुकाबले में 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट तो तीसरे मैच में 4 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट और चौथे मैच में ये विकेट लेने में नाकाम रहे थे। इन्हें चौथे मुकाबले में अपने कोटे का ओवर करने का मौका नहीं मिल पाया था।
टी20 वर्ल्ड कप खेलने के बने दावेदार

साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर भुवनेश्वर कुमार टी20 वर्ल्ड कप 2022 खेलने के बड़े दावेदार बन गए हैं। भुवनेश्वर पावरप्ले और डेथ ओवर्स में तूफानी गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। भुवनेश्वर कुमार के पास वह कला है कि वो किसी भी पिच पर विकेट चटका सकें। वहीं, वह मैदान पर यंग प्लेयर्स को मोटिवेट भी करते हुए नजर आते हैं।
Tags: IND vs SA, प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़, भुवनेश्वर कुमार,