IND vs SA: कटक के बाराबती स्टेडियम में फैंस का ऐसा जुनून देख कर रह जायेंगे दंग, मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में ही होगया हॉउसफुल

By Akash Ranjan On June 12th, 2022
IND vs SA: कटक के बाराबती स्टेडियम में फैंस का ऐसा जुनून देख कर रह जायेंगे दंग, मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में ही होगया हॉउसफुल

ओडिशा स्थित कटक (Cuttak) के बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium) में तीन सालों के लंबे इंतजार के बाद किसी तरह का इंटरनेशनल मैच आयोजित होने जा रहा है। इस स्टेडियम में भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA 2nd T20 Match) के बीच 5 टी20 मैचों का दूसरा मैच खेला जाने वाला है। ऐसे में भला कहां टिकटें बचने वाली हैं। सुपर रविवार को होने वाले मैच के लिए फैंस बेताब हैं और इसका आप खुद अंदाजा प्रैक्टिस सेशन से ही लगा सकते हैं।

बीसीसीआई (BCCI) की ओर से साझा किए गए हालिया वीडियो में टीम इंडिया (Team India) के प्रैक्टिस सेशन (Team India Practice) को देखने के लिए भी दर्शकों का जमावड़ा लगा हुआ है। पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया की नजरें दूसरे टी20 मैच को जीतने पर होंगी। इससे पहले साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स ने भी प्रैक्टिस (South Africa Team Practice) किया था।

प्रैक्टिस सेशन में ही लोगों का लगा जमावड़ा

इस प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक अनोखी चीज़ देखने को मिली। दरअसल यहां दर्शकों को भी अनुमति दी हुई थी। ऐसे में हजारों की संख्या में दर्शक टीम इंडिया (Team India) को देखने मैदान पर पहुंच गए। बीसीसीआई (BCCI) ने अपने ट्विटर हैंडल से अभ्यास सत्र की तस्वीरें शेयर की, जिसमें भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस (Team India Practice) करते दिखाई दे रहे हैं साथ ही स्टैंड्स में दर्शकों की भारी भीड़ भी दिखाई दे रही है।

रविवार, यानी आज भारतीय टीम (Team India) अपने सीरीज का दूसरा मैच कटक (Cuttak) के बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium) स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरेगी। लेकिन, उससे पहले टीम इंडिया ने मैच की तैयारी के लिए इस स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस की। इस दौरान क्रिकेट के प्रेमी स्टेडियम में आते रहे और थोड़ी ही देर में स्टेडियम फैंस से भर गया। ऐसे में अपने इन फैंस को भारतीय खिलाड़ियों ने निराश नहीं होने दिया।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से लेकर कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने दर्शकों का मनोरंजन बड़ी-बड़ी हिट्स के साथ किया। प्रैक्टिस सेशन को देखने के बाद फैंस को भी कहीं न कहीं उम्मीद है कि रविवार को एक शानदार ब्लॉकबस्टर मैच देखने को मिलेगा। फिलहाल टीम इंडिया (Team India) कहीं न कहीं थोड़ी बहुत दबाव जरूर महसूस कर रही होगी। क्योंकि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 211 रन बनाने के बाद भी हार झेलनी पड़ी थी।

हालांकि अब टीम इंडिया (Team India) के फैंस यही उम्मीद होगी कि आज के मुकाबले में टीम कमबैक करे। बता दें कि बीसीसीआई ने खुद इस वीडियो और तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल अकाउंट से साझा किया है। जिसके कैप्शन में लिखा, मैच डे नहीं होने पर भी मैच डे जैसा फील हो रहा है। टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन में भी स्टेडियम खचाखच भरा रहा।

Tags: IND vs SA, कटक, प्रैक्टिस सेशन, बाराबती स्टेडियम,
Exit mobile version