IND vs SA: दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

By Akash Ranjan On June 12th, 2022
IND vs SA: दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार 12 जून 2022 को कटक (Cuttak) के बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium Cuttack) में खेला जा रहा है। पहले टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला गया था जहाँ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 212 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था।

जवाब में साउथ अफ्रीका ने डेविड मिलर (David Miller) और वान दर दुस्सें (Rassie van der Dussen) की शानदार पारी के बदौलत 5 गेंदें शेष रहते ही 7 विकेट से जीत दज की थी।

साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

दोनों टीमों में से किसका पलड़ा है भारी?

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेले गए अब तक टी-20 हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो दोनों टीमों का आमना-सामना अब तक 16 मैचों में हुआ है जिसमे से 9 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 7 मुकाबले अफ्रीकी टीम के पक्ष में गए हैं।

यानी हेड टू हेड आंकड़ों के लिहाज से देखें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है। वो चाहे सरजमीं के नजरिए से देंखे या फिर रिकॉर्ड के मुताबिक देखें लेकिन, मौजूदा सीरीज के पहले मैच में जिस तरह से टीम इंडिया को शिकस्त का सामना करना पड़ा है उसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि जीत के लिए दोनों ही टीमों को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

India T20 Squad vs South Africa 2022 : ऋषभ पंत (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हूडा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक

South Africa T20 Squad vs India 2022 : एडेन मारक्रम, डेविड मिलर, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, रेजा हेन्ड्रिक्स, तेम्बा बावुमा, ट्रिस्टन स्टब्स, द्वैत प्रीटोरियस, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्खिया, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी नागिदी, तबरेज शम्सी, वेन पार्नेल

Tags: IND vs SA, बाराबती स्टेडियम, साउथ अफ्रीका,
Exit mobile version