IND vs SA: दीपक- अर्शदीप की घातक गेंदबाज़ी के बाद राहुल- सूर्य की बल्लेबाज़ी से अफ्रीका ने टेके घुटने, पहला मैच भारत ने 8 विकेट से जीता

By Akash Ranjan On September 28th, 2022

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की रोमांचक T20 सीरीज़ (IND vs SA 1st T20) का पहला मुकाबला 28 सितंबर यानी आज केरला के ग्रीनफ़ील्ड स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला गया। यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिहाज से महत्वपूर्ण होने वाले है। वहीं, इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मेहमान साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट के नुकासन पर 20ओवर में 106 रन ही बना पाई। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना कर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

साउथ अफ्रीका की पारी, 20ओवर में 106/8

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, इस मैच (IND vs SA) में साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद ही ख़राब रही। पहले दीपक चाहर ने कप्तान टेम्बा बावुमा को 0 रन पर पवेलियन भेजा तो इसके बाद अर्शदीप सिंह ने क्विंटन डी कॉक को 1 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इन दोनों गेंदबाजों का कहर यही नहीं थमा।

फिर अर्शदीप ने राइली रुसो और डेविड मिलर को 0 रन पर जबकि दीपक चाहर ने ट्रिस्टन स्टब्स को 0 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के पहले टी20 मैच में अफ़्रीकी टीम की तरफ से एडेन मारकर्म, वेन पार्नेल और केशव महाराज ने ही बड़ी पारी खेली।

केशव महाराज ने इस मैच में दमदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 35 गेंदों का समाना किया और 5 चौके-2 छक्के की मदद से 41 रन बनाए। हर्षल पटेल ने उनका विकेट लिया। वहीं, मारकर्म ने 24 गेंदों में 3 चौका-1 छक्का की मदद से 25 जबकि पार्नेल ने 37 गेंदों में 1 चौका-1 छक्का की मदद से 24 रन बनाए।

भारत की पारी, 16.4 ओवर में 110-2

107 रन का पीछा करते हुए लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को सधी हुई शुरुआत दिलाई, और बड़े शॉट्स लगाने के प्रयास नहीं किया। भारत को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा, कप्तान रोहित शर्मा कागिसो रबाडा का शिकार हुए। रबाडा ने ओवर की पहली गेंद बाहर की तरफ डाली, रोहित के बल्ले से लगती हुई गेंद पीछे और विकेट कीपर क्विंटन डिकॉक ने अच्छा कैच पकड़ा।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने राहुल के साथ मिलकर पॉवरप्ले तक विकेट बचाए रखा, लेकिन इसके खत्म होने के बाद पहली गेंद पर आउट हो गए। एनरिक नॉकिया ने सातवें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली को क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच आउट कराया। कोहली ने 9 गेंदों में 3 रन बनाए।

चौथे नंबर पर आये सूर्यकुमार यादव ने राहुल के साथ मिलकर भारत की पारी को सवारा और जीत की दहलीज़ तक लेके गए। दोनों ने मिलकर अर्धशतकीय पारी खेले। सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों पर 50 रन और राहुल ने 56 गेंदों पर 51 रन बना कर भारत को 8 विकेट से जीत दिला दी।

Tags: T20 सीरीज, ग्रीनफ़ील्ड स्टेडियम, भारत और साउथ अफ्रीका,