IND vs SA: दीपक चाहर ने मौका मिलते ही मारी दहाड़, पहली ओवर में ही साउथ अफ्रीका के कप्तान को किया बोल्ड, देखें वायरल VIDEO

By Akash Ranjan On September 29th, 2022
IND vs SA: दीपक चाहर ने मौका मिलते ही मारी दहाड़, पहली ओवर में ही साउथ अफ्रीका के कप्तान को किया बोल्ड, देखें वायरल VIDEO

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच त्रिवेंद्रम में खेले गए पहले टी20 (IND vs SA 1st T20) में दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने अपनी स्विंग गेंदों से कहर बरपा दिया है। गेंदबाजी का आगाज करने आए दीपक चाहर ने पहले ही ओवर में कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने भी अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर सनसनी मचा दी।

चोट के बाद लम्बे समय के बाद वापसी कर रहे दीपक चाहर ने पहला विकेट लेते ही अपनी सारी आग निकाल दी। दरअसल, दीपक चाहर ने जबसे वापसी की है, तब से उन्हें स्क्वाड में तो शामिल किया जा रहा था लेकिन प्लेइंग-XI में शामिल नहीं किया जा रहा था। इसी से चाहर के अंदर आग भर गई थी। जिसने उन्होंने इस मैच में निकाल दिया है।

दीपक चाहर ने पहले ही ओवर में टेम्बा बवूमा को किया क्लीन बोल्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के घातक तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर (Deepak Chahar) चोट से उभरकर टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I में उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में मौका दिया गया है। दीपक ने पारी के पहले ही ओवर में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावूमा को चारों खाने चित कर क्लीन बोल्ड कर दिया और उसके बाद एग्रेशन के साथ अपना विकेट सेलिब्रेट भी किया।

दरअसल, दीपक चाहर के पास गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की ज़बरदस्त काबिलियत है। ऐसे में उन्होंने पहले बावूमा को बाहर की तरफ खिलाने की कोशिश की। वहीं ओवर की आखिरी गेंद चाहर खतरनाक तरीके से अंदर लेकर आए और बावूमा को चारों खाने चित कर क्लीन बोल्ड कर दिया।

यहाँ देखें वीडियो

ऐसा रहा मैच का हाल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की रोमांचक T20 सीरीज़ (IND vs SA 1st T20) का पहला मुकाबला 28 सितंबर यानी आज केरला के ग्रीनफ़ील्ड स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला गया। यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिहाज से महत्वपूर्ण होने वाले है।

वहीं, इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मेहमान साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट के नुकासन पर 20ओवर में 106 रन ही बना पाई। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना कर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Tags: दीपक चाहर, भारत और साउथ अफ्रीका,
Exit mobile version