IND vs SA: भारत और साऊथ अफ्रीका के पहले वनडे मुकाबले में बारिश डालने वाली हैं रोड़ा !, जानें लखनऊ की ताजा मौसम रिपोर्ट

By Twinkle Chaturvedi On October 6th, 2022
IND vs SA: भारत और साऊथ अफ्रीका के पहले वनडे मुकाबले में बारिश डालने वाली हैं रोड़ा !, जानें लखनऊ की ताजा मौसम रिपोर्ट

भारत और साऊथ अफ्रीकाः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ टी20 सीरीज को 2-1 की जीत के साथ खत्म किया हैं। अब 6 अक्टूबर से दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।  शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) एक बार फिर भारत की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। वनडे सीरीज का पहला मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ (EKANA CRICKET STADIUM LUCKNOW)  में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा।

टी20 सीरीज हारने के बाद अफ्रीकी टीम वनडे जीतने का प्लान बना रही होगी। वहीं भारतीय टीम अपना दबदबा वनडे में भी बरकरार रखने के इरादे से उतरती हुई नजर आएगी। भारत बनाम साऊथ अफ्रीका के मैच में लखनऊ के मौसम का क्या मिजाज रहना वाला हैं। आइए आपको बताते हैं-

भारत बनाम साऊथ अफ्रीका लखनऊ मौसम रिपोर्ट

भारत और साऊथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप से पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलती हुई नजर आएगी। एक ओर जहां वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम भारतीय टीम वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। वहीं साऊथ अफ्रीका की वर्ल्ड कप खेलने वाली लगभग पूरी टीम इस सीरीज का हिस्सा का हैं। साऊथ अफ्रीका ने सिर्फ दो बदलाव किए हैं। भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला हैं।

इस स्टेडियम में अब तक 8 अंतराष्ट्रीय वनडे मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 7 बार रन चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की हैं। सीरीज के पहले मैच में लखनऊ का मौसम अच्छे-खासे मैच में रोड़ा डालते हुए नजर आने वाला हैं। गुरुवार को लखनऊ की मौसम रिपोर्ट क्रिकेट प्रशंसकों के लिए उत्साहजनक नहीं है क्योंकि इस बात की प्रबल संभावना है कि बारिश खराब खेल खेल सकती है।

दिन के दौरान मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बौछारें और गरज के साथ बारिश होगी। दिन में बाद में, न्यूनतम तापमान 25 रहेगा क्योंकि मौसम गर्म और आर्द्र रहेगा और काफी बादल छाए रहेंगे; शाम को गरज के साथ बौछारें पड़ने के बाद देर से गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

भारत और साऊथ अफ्रीका संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीमः शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रजत पाटिदार, राहुल त्रिपाठी, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई।

साऊथ अफ्रीका टीमः क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बवुमा (कप्तान), ऐडन मार्करम, रीजा हैंड्रिक्स, डेवि़ड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाड़ा, लुंगी एन्गिडी, एनरिक नॉर्टजे।

Tags: टेम्बा बवुमा, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, शिखर धवन,