IND vs RSA, STAT REPORT: मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव ने लगा दिया रिकॉर्ड्स की लाइन, पूरे मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड

By Aditya tiwari On September 28th, 2022
IND vs RSA, STAT REPORT: मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव ने लगा दिया रिकॉर्ड्स की लाइन, पूरे मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव: भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच आज तिरूवंतपुरम के ग्रीनफिल्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने अफ्रीका को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जिसके बाद टेम्बा बावूमा की टीम ने 6 विकेट गंवाकर 20 ओवर में 106 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा भारतीय टीम ने मात्र 2 विकेट गंवा किया. इस मैच में कुल 10 बड़े रिकॉर्ड बने तो सूर्या ने इतिहास रच दिया है.

मुकाबले में बने 10 रिकॉर्ड्स, सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास

1. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने आज अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 19वां अर्धशतक लगाया.

2. मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव ने आज टी20 इंटरनेशनल में अपना 8वां अर्धशतक जड़ा है.

3. भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 21 मैच खेले गए हैं. जिसमें भारत ने 12 मैच जीते तो वहीं 8 मैच अफ्रीका की टीम ने जीता है.

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में इन 3 कारणों से भारतीय टीम ने जीता मैच, हीरो बने ये 4 खिलाड़ी

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में इन 3 कारणों से भारतीय टीम ने जीता मैच, हीरो बने ये 4 खिलाड़ी

4. नंबर 4 के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस साल टी20 फॉर्मेट में कुल 45 छक्के लगाए हैं. किसी एक साल में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल छक्के अब सूर्या के नाम ही हैं.

5. युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इंटरनेशनल लेवल पर पहली बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं.

6. उभरते हुए सुपरस्टार सूर्यकुमार यादव ने इस साल टी20 इंटरनेशनल में 732 रन बनाए हैं. जोकि किसी एक साल में सबसे ज्यादा भारतीय द्दारा बनाए गए टी20 इंटरनेशनल रन हैं.

7. दक्षिण अफ्रीका के लिए 5वें विकेट के गिरने पर सबसे कम स्कोर
9/5 बनाम भारत त्रिवेंद्रम 2022 *
10/5 बनाम वेस्टइंडीज पोर्ट एलिजाबेथ 2007
31/5 बनाम भारत डरबन 2007

8. भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर पर 5 विकेट गंवाना
9/5 दक्षिण अफ्रीका त्रिवेंद्रम 2022*
20/5 अफगान दुबई 2022
21/5 श्रीलंका विजाग 2016

9. एक T20I में पावरप्ले में भारत के लिए पांच विकेट:
31/5 बनाम दक्षिण अफ्रीका डरबन 2007
29/5 बनाम श्रीलंका विजाग 2016
33/5 बनाम WI लॉडरहिल 2019
21/5 बनाम अफगानिस्तान दुबई 2022
30/5 बनाम दक्षिण अफ्रीका त्रिवेंद्रम 2022*

10. पॉवरप्ले में भारतीय टीम का टी20i में सबसे कम स्कोर 17-1 रहा है.

Tags: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, सूर्यकुमार यादव,