टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) तीसरा मुकाबला साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 30 अक्टूबर सुपर संडे को शाम 4ः30 बजे से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेलते हुए नजर आएगी। भारतीय टीम ने अपना पिछला मुकाबला नीदलैंड्स से 56 रनों से जीता था वहीं साऊथ अफ्रीका ने भी अपना पिछला मुकाबले में बांग्लादेश को 104 रनों से हराया था। दोनों ही टीमें इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं, यहां से एक जीत पाइंट्स टेबल में दोनों टीमों को अच्छी स्थिति में रहेगी।
टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला अहम हैं पिछला टी20 वर्ल्ड कप इंडिया के लिए एक बुरे सपने की तरह था इस वर्ल्ड कप में दो मैच जीतकर भारत अच्छी स्थिति और आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। साऊथ अफ्रीका के साथ भारत ने हाल ही में वर्ल्ड कप से पहले टी20 सीरीज खेली थी जिसे भारत ने जीता था भारत उस अनुभव को साथ लेकर भारत मैच में उतरते हुए नजर आएगी। आइए जानतै हैं कि इस मैच के दौरान पर्थ की पिच कैसी रहेगी।
भारत बनाम साऊथ अफ्रीका पर्थ स्टेडियम पिच रिपोर्ट
भारत बनाम साऊथ अफ्रीका के धमाकेदार मुकाबले से टी20 वर्ल्ड कप का पाइंट्स टेबल काफी ज्यादा उतार-चढा़व से गुजरेगा। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने की कोशिश करेगी। यह मैच पर्थ में खेला जाएगा जहां टीम इंडिया ने अपने दो वॉर्मअप मुकाबले खेले थे जिसमें से एक में जीत और 1 में हार मिली थी। भारत अपने अनुभव के साथ इस पिच में उतरती हुई नजर आएगी। इस पिच पर आखिरी मुकाबला पाकिस्तान और जिम्बाब्वे का देखा गया था जिसमें जिम्बाब्वे ने 1 रनों से जीता था।
पिच रिपोर्ट के अनुसार इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने कम और रन चेज करने वाली टीम ने ज्यादा बार मुकाबले जीते हैं। पर्थ स्टेडियम, पर्थ की पिच एक संतुलित पिच है जो अब तक दोनों विभागों के लिए अच्छी रही है, हालांकि, पहले गेंदबाजी को कॉल किया जाना चाहिए क्योंकि मैचों ने यहां बल्लेबाजी के लिए थोड़ा अधिक फायदा किया है और औसत स्कोर यह पिच 150+ होने की संभावना है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
टीम इंडियाः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
साऊथ अफ्रीकाः क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी
