IND vs RSA: साऊथ अफ्रीका को रौंद कर सेमीफाइनल की उम्मीदों पर मुहर लगाते हुए नजर आएगी भारतीय टीम, ऐसी होगी रोहित शर्मा की प्लेइंग 11

By Twinkle Chaturvedi On October 29th, 2022
रोहित शर्मा

रोहित शर्माः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) तीसरा मुकाबला साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 30 अक्टूबर सुपर संडे को शाम 4ः30 बजे से खेलले हुए नजर आएगी। भारतीय टीम ने अपना पिछला मुकाबला नीदलैंड्स से 56 रनों से जीता था वहीं साऊथ अफ्रीका ने भी अपना पिछला मुकाबले में बांग्लादेश को 104 रनों से हराया था। दोनों ही टीमें इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं, यहां से एक जीत पाइंट्स टेबल में दोनों टीमों को अच्छी स्थिति में रहेगी।

भारत के लिए यह मुकाबला अहम हैं पिछला टी20 वर्ल्ड कप भारत के लिए एक बुरे सपने की तरह था इस वर्ल्ड कप में दो मैच जीतकर भारत अच्छी स्थिति और आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। साऊथ अफ्रीका के साथ भारत ने हाल ही में वर्ल्ड कप से पहले टी20 सीरीज खेली थी जिसे भारत ने जीता था भारत उस अनुभव को साथ लेकर भारत मैच में उतरते हुए नजर आएगी। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा किस प्लेइंग 11 के सथ उतरेंगे आइए आपको बताते हैं-

विराट-सूर्या का फिर दिखेगा जलवा

नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत की टॉप ऑर्डर ने ही 179 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और केएल राहुल (KL RAHUL) के बीच वापस से कोई साझेदारी देखने को नहीं मिली। केएल राहुल पाकिस्तान के बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ भी फ्लॉप प्रदर्शन करते हुए नजर आए। वह सिर्फ 9 रन बनाकर आऊट हो गए। रोहित शर्मा ने पिछले मैच 53 रनों की कप्तानी पारी खेली थी साऊथ अफ्रीका के खिलाफ वह वापस से उसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने तीन नंबर में आकर वापस से भारत के लिए नाबाद पारी खेली और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने भी करिश्माई पारी खेलते हुए भारत को अच्छे टोटल पर पहुंचाया था। विराट कोहली 62 रन पर नबादा और सूर्या 51 रनों पर नाबाद थे। भारत की टॉप ऑर्डर में कोई बदलाव तो देखना नहीं बनता हैं क्योंकि मैच साऊथ अफ्रीका के खिलाफ हैं यहां से बड़ा बदलवा टीम पर ही भारी पड़ सकता हैं क्योंकि साऊथ अफ्रीका टीम इस वक्त बहुत मजबूत नजर आ रही हैं।

दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या करेंगे फिनिश

दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) और हार्दिक पांड्या के कंधो पर भारत को फिनिश देने की जिम्मेदारी रहेगी। अगर भारत लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो इनकी फिनिशिंग की भारत को मैच जितवाते हुए नजर आएगी। दिनेश कार्तिक का बल्ला भी फिनिश करते हुए इस वक्त शानदार नजर आ रहा हैं। हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होने भारत को मैच जीतवाने में अहम भूमिका निभाई हैं।

हार्दिक और दिनेश दोनों ही पिछले मैच में बल्लेबाजी करते हुए नजर नहीं आए थे। लेकिन इस मैच में अगर इनकी बारी आई तो यह फिनिश करते हुए नजर आ सकते हैं।  हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) नंबर-5 और दिनेश कार्तिक नंबर-6 पर नजर आएंगे। अक्षर पटेल (AXAR PATEL) नंबर-7 में उतरकर मैच पलटते हुए नजर आ सकते हैं।

मोहम्मद शमी समेत सारे गेंदबाजों का दिखेगा शानदार अंदाज

मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) अब तक शानदार फॉर्म में नजर आए हैं दो मैचों में उन्होने किफायती गेंदबाजी करते हुए विकटें भी अपने नाम की हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में शमी वापस से अपना घातक अंदाज दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

मोहम्मद शमी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय गेंदबाजी क्रम की जिम्मेदारी संभालते हुए दिखेंगे। भुवनेश्वर कुमार (BHUVANESHWAR KUMAR), अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) और हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे। वहीं युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) और अक्षर पटेल (AXAR PATEL) स्पिन डिपॉर्टमेंट संभालते हुए नजर आएंगे।

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

Tags: केएल राहुल, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, रोहित शर्मा, विराट कोहली,
Exit mobile version