IND vs RSA: भारत और साऊथ अफ्रीका के पहले टी-20 मुकाबले में देखने मिली घिनौनी लड़ाई, पुलिस की भी हुई एंट्री, देखें विडियो
IND vs RSA: भारत और साऊथ अफ्रीका के पहले टी-20 मुकाबले में देखने मिली घिनौनी लड़ाई, पुलिस की भी हुई एंट्री, देखें वीडियो

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम (ARUN JAITLEY STADIUM) में हुआ था। लेकिन इस मैच में भारत को 7 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। मैदान में तो दोनों टीमों के बीच जंग चल ही रही थी।

मैदान से बाहर स्टैंड में बैठे दो फैंस भी एक-दूसरे से जमकर लड़ पड़े। इस लड़ाई का विडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। जिसमें दोनों शख्स मारपीट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

स्टेडियम में बैठे दर्शक भिड़ पड़े एक-दूसरे से

भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला मैच क्रिकेट के हिसाब से काफी मजेदार था। बड़े लंबे समय बाद फैंस भारतीय टीम को नीली जर्सी में देखकर खुश थे। लेकिन स्टेडियम में बैठे कुछ फैंस के बीच लड़ाई हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। दोनों शख्स एक-दूसरे की खूब पिटाई करते भी देखे गए।

जिसके बाद पुलिस को लड़ाई में बचाव के लिए घुसना पड़ा। कथित तौर पर ऐसा कहा जा रहा हैं कि ये विवाद तब शुरू हुआ जब भारत की तरफ से ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों युवक ने एक-दूसरे के साथ खूब मारपीट की। वहां बैठे दर्शकों ने रोकने की कोशिश भी की। पर कुछ हो नहीं पाया। और मैच के बीच हुई ये घिनौनी लड़ाई चर्चा का विषय बन गई।

यहां देखें वायरल विडियो