IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के रोमांचक मुकाबले में बारिश करेगी बेड़ा गर्क?, जानें क्या कहती हैं मेलबर्न की मौसम रिपोर्ट

By Twinkle Chaturvedi On October 23rd, 2022
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के रोमांचक मुकाबले में बारिश करेगी बेड़ा गर्क?, जानें क्या कहती हैं मेलबर्न की मौसम रिपोर्ट

भारत बनाम पाकिस्तानः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 16 अक्टूबर से शुरू हो चुका हैं। सुपर-12 में खेलने वाली सारी टीमों के नाम अब सामने आ चुके हैं। इस टूर्नामेंट का सबसे अहम मुकाबला 23 अक्टूबर को भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ होने वाला हैं। ये टीमें जब भी मैदान में टकराती हैं तो वह एक नया इतिहास बन जाता हैं। पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान ने इतिहास बदलते हुए 10 विकेट से प्रचंड जीत हासिल की थी।

अब भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में पिछले बार की हार को बदलने के लिए मैदान में उतरती दिखेगी। दोनों ही टीमें इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में आने से पहले आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) को हराया था।

वहीं पाकिस्तान भले ही इंग्लैंड (ENGLNAD)  से सीरीज हार गई थी लेकिन न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) में ट्राई सीरीज अपने नाम करती हुई नजर आई हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मैच काफी ज्यादा शानदार रहने वाला हैं। लेकिन इस मैच में मौसम अपना खेल खेलती हुई नजर आएगी। आइए हम 23 अक्टूबर को मेलबर्न (MELBOURNE) का मौसम कैसा रहेगा जानते हैं-

भारत और पाकिस्तान मेलबर्न मौसम रिपोर्ट

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ग्रुप-2 का हिस्सा हैं, इनके साथ साऊथ अफ्रीका और बांग्लादेश भी शामिल हैं। भारत और पाक दोनों ही एक साथ मेलबर्न में अपने टूर्नामेंट की शुरूआत करने वाली हैं। एमसीजी स्टेडियम (MCG STADIUM) में खेला जाने वाला यह मैच काफी ज्यादा रोमांच से भरा रहेगा। भारत ने इस मैदान में अब तक 4 मुकाबले खेले हैं जिनमें से टीम ने 2 जीते हैं। पाकिस्तान ने इस मैदान में 1 मुकाबले खेले हैं जिनमें इनको हार मिली हैं।

टीम इंडिया और पाकिस्तान के होने वाले मैच से पहले मेलबर्न का मौसम फैंस को बहुत परेशान कर रहा हैं और वैसा मैच वाले दिन भी होते हुए नजर आने वाला हैं। वेथेटर डॉट कॉम के अनुसार, मैच के दिन-23 अक्टूबर, रविवार को तापमान दिन में 18 डिग्री सेल्सियस और रात में 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश की संभावना 80-100% है। आर्द्रता 82-87% के बीच रहेगी। हवाएं दक्षिण/दक्षिण-पूर्व से 15 से 25 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। बारिश शायद खेल बिगाड़ देगी।

भारत और पाक संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान टीमः मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमन, मोहम्मद नवाज, इफ्तिखार अहमद, शान मसूद, असिफ अलीस शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हरिस रौफ।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, बाबर आजम, भारत बनाम पाकिस्तान, रोहित शर्मा,
Exit mobile version