टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को किया याद, कहा- शुरुआत से ही माही भाई ने दिया साथ

By Tanu Chaturvedi On October 23rd, 2022
टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को किया याद, कहा- शुरुआत से ही माही भाई ने दिया साथ

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत-पाकिस्तान का मैच (INd vs PAK) 23 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान में है। इस मैच का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले विराट कोहली को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई। स्टार स्पोर्ट्स पर अपनी बातचीत में कोहली ने पूर्व कप्तान का भी जिक्र किया। विराट कोहली ने कहा “माही भाई के साथ अपनी दोस्ती और रिश्ते के अनुभव को मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता हूं। हमारी दोस्ती सिर्फ आपसी समझ और विश्वास पर ही टिका हुआ है।

जब भी हम साथ खेलते हैं और जैसे ही गेंद गैप में जाती है जो हम एक दूसरे को बोलते नहीं है खुद ही समझ लेते हैं कि एक रन लेना है या दो। पिछले 10-12 साल में हमने शायद एक या दो बार ही आपस में गलती की है।”

करियर की शुरुआत से दिया साथ

विराट कोहली ने अपनी बातचीत में माही को याद कर कहा कि उन्होंने करियर शुरुआत से ही मुझे काफी सपोर्ट किया है।

“करियर की शुरुआत हर किसी खिलाड़ी के लिए काफी अहम होती है। कुछ खराब प्रदर्शन के चलते आपको टीम से भी बाहर किया जा सकता है लेकिन धोनी ने जिस तरह से मेरा साथ दिया उसको मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। चाहे कप्तान मैं हूं या वो लेकिन मेरे लिए वो हमेशा वही इंसान रहेंगे जिनकी हर सलाह मेरे लिए जरूरी है।”

आपको बता दें कि एशिया कप से पहले भी मीडिया से बातचीत के दौरान कोहली ने कहा था की कप्तानी छोड़ने के बाद सिर्फ धोनी ही थे जिन्होंने मैसेज किया था। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी या दिग्गज उनसे बात करने के लिए आगे नहीं आया था। विराट कोहली की कप्तानी में इंडिया काफी फेमस हुआ है। विराट ने कई मैचों में अपने दम पर ही जीत दिलाई है। इस बीच उन्होंने धोनी को इस जीत का भी श्रेय दिया है। साथ ही क्रिकेट देखने वाले दर्शकों में लड़कियों का क्रिकेट की ओर अट्रेक्शन काफी बढ़ा है। महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो सफल कप्तानों की बात होती है, तो धोनी का नाम सबकी जुंबा पर आता ही है। माही की बल्लेबाजी का हर कोई फैन रहा है।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, भारत बनाम पाकिस्तान, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली,