T20 WORLD CUP 2022: भारत और पाकिस्तान के आगामी मैच पर छा चुका हैं संकट, अब रद्द ही होगा मैच! जानें ताजा जानकारी

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 की शुरूआत 16 अक्टूबर से हो चुकी हैं। लेकिन क्रिकेट फैंस को इंतजार 23 अक्टूबर हैं जब भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) आपस में टकराती दिखेगी। दोनों टीमें इस वक्त वॉर्मअप मैचों में अपना खेल दिखाते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं जो फैंस को परेशान करने वाली हैं। दरअसल भारत और पाक के मैच पर अभी से खतरे का साया मंडरा रहा हैं, आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं-
भारत और पाकिस्तान के मैच के बीच छा रहे हैं संकट के बादल
23 अक्टूबर को भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के क्रिकेट फैंस के अलावा पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस के लिए यह बड़ा दिन रहने वाला हैं। जब पिछले बार दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में टकराई थी तब एक नया इतिहास बनते हुए नजर आया था। पाकिस्तान ने इतिहास बदलते हुए पहली बार भारत को आईसीसी टूर्नामेंट में हराया था।
भारत अपना बदला लेना चाहेगी वहीं पाकिस्तान वापस से अपना खेल दिखाकर दबदबा बनाना चाहेगी। क्योंकि हाल ही में पाकिस्तान ने भारत को एशिया कप 2022 में भी पटखनी दी हैं।
भारत और पाक का मुकाबला 23 तारीख को मेलबर्न (MELBOURNE) में होने वाला हैं। लेकिन मैच से पहले मौसम रिपोर्ट में बताया जा रहा हैं कि उस दिन बारिश गिरने की उम्मीद हैं। लेकिन हम सब यही उम्मीद करेंगे की बारिश के संकट के बादल हट जाए और हमें एक अच्छा मैच देखने को मिलें।
टीम इंडिया जीतने उतरेगी अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप
भारत ने अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप 2007 में जीता था, जिसे अब पूरे 15 साल बीच चुके हैं। फैंस काफी समय से इंडिया के ट्रॉफी उठाने का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन क्या वह इंतजार इस बार खत्म होगा वह हमें पहले मैच में ही प्रदर्शन देखकर पता चल जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में नंबर-1 टीम बनकर उतरने वाली है।
रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी टीम को सही दिशा में लेकर जा रही हैं लेकिन एशिया कप में जो हुआ वह अब भी फैंस को बुरे सपने देते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन हमें भी नहीं भूलना चाहिए कि इस बार मैदान भी अलग हैं और कुछ खिलाड़ियों में भी अंतर हैं
टीम इंडिया के पास सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल विराट कोहली, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी और भी कई सारे मैच विनर खिलाड़ी हैं जो कभी भी मैच पलट सकते हैं।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, बाबर आजम, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,