IND vs PAK: सुरेश रैना ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन करेगी बाबर को आउट

टी20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान का मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न के ग्राउंड में होना है। मैच से पहले ही क्रिकेटरों की अलग अलग टिप्पणियां आ रही हैं। इसी क्रम में सुरेश रैना ने भी एक भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के धुरंधर गेंदबाज अर्शदीप इस बार मैदान में दुश्मन टीम के छक्के छुड़ा देंगे।
IND vs PAK मुकाबले पर क्या बोले सुरेश रैना
उन्होंने इस दौरान अपने बयान में कहा कि,
“वह अच्छे कप्तान और वास्तव में अच्छे क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन उम्मीद है कि जब वह हमारे खिलाफ खेलने आएंगे तो अर्शदीप सिंह उन्हें आउट कर देंगे।”
अर्शदीप बाएं हाथ के धुरंधर गेंदबाज हैं। सुरेश रैना ने बाबर आजम को आउट करने के लिए उन्हीं का नाम लिया है। सुरेश रैना वैसे तो क्रिकेट की सभी फॉर्मेटों से संन्यास ले चुके हैं लेकिन अपनी टिप्पणियों को लेकर वह लगातार लाइम लाइट में रहते हैं।
पहले भी बाबर आजम को कर चुके हैं आउट
अर्शदीप एक धुरंधर खिलाड़ी हैं। एशिया कप के दौरान भी जब पाकिस्तान बाबर को अपने करियर की सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इसी बात का फायदा उठाया था। अर्शदीप ने एशिया कप के दूसरे मुकाबले के दौरान बाबर को एक बाउंसर मारा जिस पर बाबर आजम कैच आउट हो गए थे। इस बार भी सुरेश ने अर्शदीप पर ही भरोसा जताया है।
इसी को याद करके शायद सुरेश रैना (Suresh Raina) ने टी20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप का नाम बाबर को आउट करने के लिए लिया है। सुरेश रैना के विश्वास जताया कि इस बार भारत की जीत निश्चित ही होगी। बयान के बाद सबकी नजर एक बार फिर बाबर आजम पर होगी। भारत-पाक मैच को लेकर फैंस वैसे भी बहुत बेताब दिख रहे हैं।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप, बाबर आजम, विराट कोहली, सुरेश रैना,