IND vs PAK: सुपर-4 में भारत से बदला लेने के लिए उतरेगी पाकिस्तान की टीम, प्लेइंग-XI में बाबर आजम कराएँगे हसन अली की वापसी

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) दोनों टीमें एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में एक बार फिर आमने-सामने होंगी। ग्रुप स्टेज खत्म हो चुका है और सुपर-4 की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया ने पाक को हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत बेहद ही शानदार तरीके से की थी और इसके बाद भारत ने हांगकांग को हराकर सुपर 4 में जगह बनाई तो वहीं, पाकिस्तान ने भी हांगकांग को हराकर सुपर 4 में अपनी जगह पक्की की है।
अब रविवार यानी 4 सितंबर को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें एक बार फिर हाई वोल्टेज मुकाबले में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी।
टीम इंडिया, पाकिस्तान को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी और कोशिश करेगी कि इस बार भी वो पाक को पटखनी दे। इस बार मुकाबला और रोमांचक होने की उम्मीद है। इस महामुकाबले पर पूरे क्रिकेट जगत की निगाहें रहने वाली हैं। ऐसे में आइये जानते है पाकिस्तान टीम की प्लेइंग -XI क्या हो सकती है।
पाकिस्तान लेना चाहेगा पिछली हार का बदला
एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के अपने पहले मुकाबले में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम ने शानदार वापसी की है। हांग-कांग को 155 रनों से बुरी तरह रौंदने के बाद इस टीम का आत्मविश्वास जाहिर तौर पर 7वें आसमान पर होने वाला है। इस बीच बाबर आजम के रन नहीं बनना पाकिस्तान के लिए जरूर एक चिंता का विषय हो सकता है।
लेकिन उनके बिना भी टीम ने 193 रन बोर्ड पर लगाए इसकी खुशी जरुर होगी। पाक की ओर से मोहम्मद रिजवान ने दोनों मैचों में रन बनाए हैं साथ ही पिछले मैच में फखर जमान और खुशदिल शाह का ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करना सकारात्मक संकेत है। इसके अलावा गेंदबाजी क्रम में पाकिस्तान को टक्कर देने वाली कोई टीम इस एशिया कप 2022 में नजर नहीं आती है।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, आसिफ अली, हारिस राऊफ, हसन अली, नसीम शाह, मोहम्मद नवाज।
Tags: एशिया कप 2022, भारत और पाकिस्तान, संभावित प्लेइंग इलेवन, सुपर 4,