IND vs PAK: भारत का काम चुटकियों में खराब करने की हिम्मत रखती हैं पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी पिछले विश्व कप से दे रही हैं बुरे सपने

By Twinkle Chaturvedi On October 23rd, 2022
IND vs PAK: भारत का काम चुटकियों में खराब करने की हिम्मत रखती हैं पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी पिछले विश्व कप से दे रही हैं बुरे सपने

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 23 अक्टूबर को मेलबर्न के एमसीजी स्टेडियम (MCG STADIUM) में भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN)  आपस में दोपहर 1ः30 बजे से टकराती दिखेगी। पाकिस्तान ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत को 10 विकेट से हराया था, साथ ही एशिया कप में भी भारत के ऊपर जीत के बाद पाकिस्तान आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही होगी।

पाकिस्तान ने हाल ही में न्यूजीलैंड में ट्राई सीरीज भी अपने नाम की हैं। पाकिस्तान इस बार भी भारत के ऊपर दबदबा बनाने के इरादे से उतरती हुई नजर आएगी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम में मैच विनर खिलाड़ियों की कमी नहीं हैं पाक के खिलाड़ी जिम्मेदारी लेते हुए नजर आते हैं। पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं, टीम की हार और जीत इन दो खिलाड़ियों के ऊपर ही निर्भर हो जाती हैं।

बाबर और रिजवान की जोड़ी दिलाएगी पाक को जीत

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में बाबर आजम (BABAR AZAM) और मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) के बीच हुई शानदार साझेदारी के चलते ही पाकिस्तान ने भारत को 10 विकटों से शिकस्त दी थी। भारत के हर गेंदबाजों ने इस जोड़ी को तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह संभव ही ना हो सका। एशिया कप 2022 में भारत इन दोनों की जोड़ी को तोड़ पाने में पूरी तरह सफल होते हुए नजर आई थी। पाक की हार और जीत इन दो खिलाड़ियों के चल पाने पर बहुत निर्भर करती हैं।

हाल ही में इंग्लैंड के साथ वॉर्मअप मैच में यह दोनों बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे पाक की पूरी बल्लेबाजी ढह गई थी। अगर ये दोनों भारत के खिलाफ रनों का पहाड़ और साझेदारी बनाने में कामयाब हो गए तो भारत मैच हारती हुई नजर आएगी। इसलिए भारत को इन दोनों की जोडी को तोड़ने का प्लान जल्द ही बनाना चाहिए। अगर यह दोनों बल्लेबाज क्रिज पर टिक गए तो इनके मुंह से हार छीनना ना के बराबर हैं।

भारत के खिलाफ पाक की संभावित प्लेइंग 11

मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमन, मोहम्मद नवाज, इफ्तिखार अहमद, शान मसूद, असिफ अलीस शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हरिस रौफ।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, बाबर आजम, भारत बनाम पाकिस्तान, मोहम्मद रिजवान,