IND vs PAK: विश्व कप के पहले मुकाबले में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगी मिताली राज, पाकिस्तान को देंगी कड़ी टक्कर

By Aditya tiwari On March 5th, 2022
मिताली राज

महिला विश्व कप 2022 (WOMEN WORLD CUP 2022) की शुरूआत हो गई है. जहाँ पर भारतीय महिला टीम का सफर 6 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाला है. पहले मैच में जीत दर्ज करके भारतीय टीम अपने सफर की शानदार शरूआत करना चाहेगी. जिसके कारण दिग्गज कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) अपने सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरने का प्रयास करेंगी. जिससे वो पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दे सकें.

बल्लेबाजी में अनुभव को तरजीह देगीं कप्तान मिताली राज

बात अगर करें सलामी बल्लेबाजी की तो युवा शेफाली वर्मा का नजर आना तय है. जो अपनी टीम को तेज शुरूआत देने का प्रयास करेंगी. वहीं अनुभवी स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA)अपने नाम के अनुरूप बड़ी पारी खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगी. जबकि नंबर 3 पर कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) का खेलना पक्का है. वो एक छोर पर रह कर टीम को बड़े स्कोर पर ले जाना चाहेंगी.

मौजूदा समय में वो शानदार फॉर्म से गुजर रही है. नंबर 4 पर टीम की उपकप्तान हरमनप्रीत नजर आने वाली है. जो लय में वापसी कर रही है. नंबर 5 पर स्पिन गेंदबाजी ऑलरांउडर दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) नजर आने वाली हैं. जिनकी भूमिका बल्ले और गेंद दोनो से बेहद अहम होने वाली है. विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में युवा ऋचा घोष (RICHA GHOSH) का नजर आना भी तय है.

गेंदबाजी में दिखेगा अनुभव का तड़का

 

नंबर 7 पर एक और ऑलरांउडर स्नेह राणा नजर आने वाली है. जो टीम के लिए अच्छा करती हुई नजर आ रही है. तेज गेंदबाजी में झूलन गोस्वामी के साथ ही साथ मेघना सिंह और पूजा वस्त्राकार को कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) मौका दे सकती है. जिससे टीम में स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों मेंं अच्छा मिश्रण नजर आए. वहीं एक और स्पिनर के रूप में पूनम यादव (POONAM YADAV) का नजर आना भी तय है. जो विदेशी सरजमीं पर भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करती हुई नजर आई हैं. टीम में लगभग सभी खिलाड़ी लय में नजर आ रहे हैं.

भारतीय महिला टीम की पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में संभावित प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत सिंह, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूनम यादव, पूजा वस्त्राकार.

Tags: भारतीय महिला क्रिकेट टीम, महिला विश्व कप 2022, मिताली राज,
Exit mobile version